सिवनी यशो :- समीपस्थ ग्राम लोनिया में रक्षाबंधन पर ससुराल पहुंचे विशाल बघेल नामक बालाघाट एसपी के कुक ने घरेलू विवाद पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे उसकी बुआ सास सिलोचना और जयदीप बघेल नामक साले को गोली लगी है । घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात नागपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी फरार है।
विशाल एसएफ का जवान है वो वर्तमान में बालाघाट जिले के एसपी का कुक है, वहीं उसकी पत्नी पुलिस कॉन्सटेबल है, दोनों के बीच विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले आरोपी ने अपने ससुर से मारपीट की थी जिसकी कोतवाली में रिपोर्ट. दर्ज करायी गयी थी।
Post Views: 112
Back to top button