WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भुमका घाटी स्थित बरधिया बंजारी माई में धूमधाम से 14 दिसंबर को भरेगी मड़ई

Chhindwara 12 December 2024

 अमरवाड़ा यशो:- नगर के समीपस्थ कुछ ही दूर प्राकृतिक सौंदर्य से सरोवार भुमका घाटी स्थित बंजारी माई में 14 दिसंबर को धूमधाम से मड़ई भरेगी। आपको बता दें कि यह मड़ई 1981 से लगातार प्रतिवर्ष भरती चली आ रही है। पेशे से शिक्षक रहे आरएस परिहार इस मड़ई के लिए प्रतिवर्ष बड़ी तैयारी किया करते थे। उनके स्वर्गवास हो जाने के बाद आयोजक समिति बंजारी माई मेला समिति बरधिया सहित अन्य के सहयोग से मड़ई के लिए अब तैयारियां और व्यवस्थाए की जाती है। इस मड़ई में लगभग 8 से अधिक गांव की जनता पहुंचती है।

जिसमें बरधिया कुदवारी कोसमी बेरबन गगोरी तेंदनी माल चिमौआ और घाट पिपरिया सहित अन्य गांव भी शामिल है,इन गांव में रहने वाले सभी ग्रामीण अपने रिश्तेदारों को मड़ई देखने आमंत्रित करते हैं। जिसको लेकर अपने-अपने घरों में साफ-सफाई और साज-सज्जा भी की जाती है। इन गांव के अलावा भी अमरवाड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी यहां पहुंचते हैं। इस मड़ई की एक मान्यता यह भी है कि विवाह योग्य कई वर और वधु के रिश्ते इसी मड़ई में ही हो जाते हैं,जबकि प्रतिवर्ष यह मड़ई 14 दिसंबर को ही भरती है। इस स्थान में पहुंचने से हनुमान जी और भव्य भोलेनाथ जी के शिवलिंग के भी दर्शन हो जाते हैं इसलिए यह स्थान अपने आप में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इस वर्ष भी भुमका घाटी स्थित बंजारी माई मड़ई को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!