छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर सागर होते हुए नई रेल लाइन बिछाने नया डीपीआर शीघ्र बनेगा: रेल मंत्री

सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने संसद में दी नया डीपीआर स्वीकृत की जानकारी

 Chhindwara 12 December 2024

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर सागर होते हुए नई रेल लाइन बिछाने को लेकर बड़ी पहल करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू के साथ सागर सांसद लता वानखेड़े ,नरसिंहपुर सांसद दर्शन चौधरी, दमोह सांसद श्री राहुल लोधी और अन्य सांसदों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी ।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसदों की मांग पर रेलवे संशोधन विधेयक के दौरान जवाब देते हुए कहा कि छिंदवाड़ा से सागर नरसिंहपुर नई रेल लाइन बिछाने को लेकर सांसदों के साथ चर्चा हुई है इस रेल लाइन बिछाने में बीच में एक पहाड़ी क्षेत्र आता है, पहाड़ी क्षेत्र को बायपास करके दूसरा एलाइनमेंट बने, इसके लिए सांसदों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि नया डीपीआर बनाने का काम जल्दी स्वीकृत कर देंगे, जिससे कि पहाड़ी क्षेत्र को बायपास करके दूसरा एलाइनमेंट बन सके।

सांसदों ने रेल मंत्री को अवगत कराया था कि नई रेल लाइन बिछाने से छिंदवाड़ा से लेकर सागर तक सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इस नई रेल लाइन से क्षेत्र की 15 से 20 लाख जनसंख्या को लाभ मिलेगा और नागपुर से सीधा जुड़ाव हो जाएगा साथ ही इस नई रेल लाइन को देने से छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, करेली, तेंदूखेड़ा और सागर तक मध्य प्रदेश को नई गति मिलेगी। सांसद बंटी विवेक साहू ने यह मामला लोकसभा में भी उठाया था रेलमंत्री लोकसभा में कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और काम भी बहुत तेजी से चल रहा है। मध्य प्रदेश के लिए एलोकेशन भी बहुत बड़ी संख्या में हुआ है। मध्य प्रदेश में दस साल पहले साल का मात्र छह सौ करोड़ रुपये का एलोकेशन होता था लेकिन आज रिकार्ड संख्या में 14538 करोड़ रुपये का एलोकेशन है और कई नए प्रोजेक्ट्स स्वीकृत हुए हैं। काम की गति बहुत बड़ी है और राज्य सरकार की तरफ से सहयोग भी बहुत मिल रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button