सिवनीमध्यप्रदेश

द्वारिका नगरी योजना के तहत बरघाट में सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण को मंजूरी

बरघाट में सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण को मंजूरी, 11.41 करोड़ की राशि प्रस्तावित

Seoni 09 September 2026
सिवनी / बरघाट यशो:-
 नगर परिषद बरघाट क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सड़क विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘द्वारिका नगरी योजना’ (अधोसंरचना विकास) के अंतर्गत नगर सीमा में सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के तहत उत्कृष्ट विद्यालय से राजेश्वरी चौक तथा महाराणा प्रताप चौक से श्याम पेट्रोल पंप तक सड़क का चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए शासन द्वारा कुल 1141.3 लाख रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को नगर सीमा के भीतर सुसज्जित एवं डिवाइडरयुक्त सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होने के साथ ही नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

‘द्वारिका नगरी योजना’ के माध्यम से क्षेत्र में शहरी अधोसंरचना को सुव्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद शासन द्वारा निर्माण कार्यों के विभिन्न घटकों से संबंधित विधिवत प्रस्ताव स्वीकृति के लिए प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जा सकें।

इस महत्वपूर्ण परियोजना की मंजूरी से स्थानीय नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही बरघाट के समग्र विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

नगर अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू ने सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं बरघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमल मर्सकोले के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगर एवं क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

पारदर्शिता के सवाल पर बवाल, छोटे का प्रदर्शन तो बड़े पर पर्दा क्यों?

सीएम डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से संवाद, बोले- कोई भी बच्चा पीछे न रहे

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य निर्माता, सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का हुआ गरिमामय सम्मान

टीचर्स डे पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ऑफलाइन होगी TET

https://sititoday.com/news.php?id=dwarka-nagari-yojana-will-give-new-impetus-to-urban-development-chief-minister-dr-yadav-617704

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button