खेलदेश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

यूरोप से बरघाट आया आयरनमैन का खिताब भारत के लिये

बरघाट के पुष्कार ने जिले एवं प्रदेश का नाम किया रोशन

सिवनी यशो:- सिवनी (seoni) जिले को बरघाट (barghat) के बेटे पुष्कर टेंमरे (Pushkar Temre) ने भारत (India) की ओर से यूरोप के डेनमार्क (denmark of europe) में आयरनमैन 70.3 एलसीनोरे (Ironman 70.3 Elcinore )(तैराकी बाइक  की सवारी और दौड़ ) खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व (Representation) किया और इस प्रतियोगिता (Competition) का आयरनमैन खिताब भारत (ironman titles india) के नाम कर जिले को गौरांवित किया । पुष्कर टेमरे बरघाट निवासी योगेद्र टेमरे के सुपत्र एवं पूर्व पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा बरघाट की अध्यक्ष श्रीमती किरण जितेन्द्र टेमरे के भतीेजे है ।

यूरोप से बरघाट आया आयरनमैन का खिताब भारत के लिये - Seoni News
बरघाट को गौरांवित करने वाले पुष्कर टेमरे ने भारत की ओर से यूरोप के डेनमार्क में आयोजित प्रतियोगिता आयरनमैन 70.3 एलसीनोरे (तैराकी बाइक की सवारी और दौड़ ) प्रतियोगिता में पुष्कर ने निर्धारित 07 घंटे 17 मिनिट में 2 किलोमीटर स्विंमिंग, 90 किमी साइकिंलिंग और 21.1 किमी दौड़ पूरी कर यह पदक अपने नाम किया ।
बता दें कि पुष्कर टेंमरे ट्रायथलाँन कोच (triathlon coach) मनोज झा से आयरन मैन प्रतियोगिता के लिये प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । पुष्कर की इस सफलता पर उनके कोच सहित तैराकी कोच आरडी झा, एवं स्नेहीजनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button