प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बनें आत्मनिर्भर : विधायक दिनेश राय मुनमुन
कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक जैविक तकनीकों की जानकारी
प्राकृतिक खेती कार्यशाला सिवनी – सिवनी कार्यशाला में विधायक दिनेश राय मुनमुन
]Seoni 20 June 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सिवनी के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर प्राकृतिक खेती की तकनीकों एवं लाभों की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना: तीन हितग्राहियों का गृह प्रवेश, एक मकान का हुआ भूमिपूजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित खेती को अपनाने की अपील की।
यह भी पढ़े :-प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सिवनी और घंसौर में सेमिनार, 20 जून को पीएम मोदी किसानों को करेंगे संबोधित: प्रदीप राय
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उपसंचालक कृषि सुधीर कुमार धुर्वे ने जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है।
कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिंह बघेल ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उन्नत तकनीकों, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा मृदा परीक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
यह भी पढ़े :-NEET-2026 परीक्षार्थियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा विशेष मेमू ट्रेन, 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त कोच
वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. निखिल सिंह ने जीवामृत, बीजामृत एवं दशपर्णी अर्क के निर्माण और उपयोग की व्यावहारिक जानकारी देकर किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे।
इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती से उत्पादित अनाज, फल, सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला के उपरांत उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर आयोजित “पीएम किसान उत्सव” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण भलावी, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राय, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



