सिवनी 26 मई 2023
सिवनी यशो:- बरघाट नगर के वार्ड क्रमांक 01 के निवासी भीमराव भगत के मकान में गुरूवार को अचानक आग लग गर्यी जिससे घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया । आग इतनी भीषण थी कि बरघाट नगर परिषद से पहुँचा दमकल काबू नहीं कर पाया सिवनी से भी दमकल बुलाया गया परंतु आग की तीव्रता ने पूरे घर को जलाने के पश्चात ही अपने रौद्र रूप को त्यागा । आस पास के व्यक्तियों द्वारा भी आग पर काबू के लिये प्रारंभिक प्रयास किये परंतु कोई असर नहीं हुआ ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार आग उस वक्त लगी जब घर के सभी लोग खेत गये हुये थे । बताते ही भीमराव के घर में लगी भीषण आग ने घर में रखी लगभग पाँच क्विंटल लाख, खेती से उपार्जित अन्न, घर का पूरा खाने पीने का सामान भी जला दिया । जानकारी मिलने पर बरघाट नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, पवार समाज के अध्यक्ष हरकचंद टेमरे, हेमंत रांहगडाले पार्षद सहित अन्य गणमान्य नागरिक भीमराव के घर पहुंचे एवं तत्कालिक रूप आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये दस हजार की राशि नगर परिषद अध्यक्ष ने उपलब्ध करायी अन्य उपस्थित जनों ने भी मदद के लिये हाथ बढ़ाये । प्रशासन की ओर से मदद दिलाने के लिये सक्षम अधिकारियों से चर्चा की गयी ।



