मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा क्षेत्रांतर्गत विकास कार्यों का भूमिपूजन

विधायक का गांव-गांव में हुआ आत्मीय स्वागत

Seoni 02 February 2026

सिवनी यशो:- दिनेश राय मुनमुन विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का रास्ता हमारे गांवों से होकर गुजरता है। जीराम जी मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के स्वावलंबन की गारंटी है।

सिवनी में विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन
ग्रामों में विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

दिनेश राय मुनमुन विकास कार्यों का गांव-गांव भूमिपूजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रातः 10:00 बजे से विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दौरा प्रारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम गोरखपुर कलां,

गरठिया, दिघौरी में गुरु रत्नेश्वर धाम मंदिर में दर्शन-पूजन कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसके पश्चात विधायक श्री राय ने गाडरवाड़ा,

सापापार,

जाम,

हिनोतिया,

रनबेली,

छिन्दग्वार एवं ग्राम मारबोडी में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा ग्रामीणजनों से मुलाकात कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और समस्याएं सुनीं।

सिवनी में विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन
ग्रामों में विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

गांव-गांव में हुआ आत्मीय स्वागत

दौरे के दौरान गांव-गांव में ग्रामीणों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन का आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में निरंतर सक्रिय जनसंपर्क की सराहना की।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य : दिनेश राय मुनमुन

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि आज हमारा देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाया जाए और इस लक्ष्य की प्राप्ति गांवों के सशक्तिकरण से ही संभव है।

लखपति दीदी, पीएम विश्वकर्मा और मनरेगा योजनाओं का उल्लेख

उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को बिना गारंटी ऋण, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ा जा रहा है।

इसी प्रकार मनरेगा को केवल मजदूरी तक सीमित न रखते हुए अमृत सरोवर, सिंचाई प्रणालियों और अन्य उत्पादक परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ा गया है।

भाजपा की गारंटी अंत्योदय तक पहुंचती है

विधायक श्री राय ने कहा कि जब भाजपा गारंटी की बात करती है,

तो वह समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचने की प्रतिबद्धता होती है।

विकसित भारत का अर्थ हर हाथ को काम,

हर खेत को पानी और हर परिवार को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से गांवों में ही युवाओं को डिजिटल रोजगार देना और कृषि के आधुनिकीकरण में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना भी इसी संकल्प का हिस्सा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित

इस अवसर पर श्रीमती मीना बिसेन अध्यक्ष जिला भाजपा,

उर्मिला उईके जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष,

सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B7%C2%B1%C2%B1%C3%8E%C2%B4%C2%B7%C2%B2&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11%20Jul%202025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!