मंडलामध्यप्रदेशव्यापार

कोदो-कुटकी उपार्जन में तेजी लाएं, किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन हो — कलेक्टर सोमेश मिश्रा

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत 9 नवंबर तक जारी रहेगा पंजीयन अभियान, अधिकारी करें हर किसान तक पहुँच सुनिश्चित

Mandla 06 November 2025 मंडला यशो :- राज्य सरकार की रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 में कोदो-कुटकी उपार्जन पंजीयन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कार्य 10 अक्टूबर से आरंभ किया गया है। इस पंजीयन का अंतिम दिनांक 9 नवंबर निर्धारित की गई है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला स्तर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कृषि विभाग और सहकारी समितियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की प्राथमिकता में है और हर पात्र किसान को योजना का लाभ मिलना चाहिए।

👉 एसडीएम और जनपद सीईओ को सौपी गई जिम्मेदारी

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि सचिव, रोजगार सहायक और पटवारी मिलकर किसानों को पंजीयन केंद्रों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन का टारगेट तय करें और तीन दिनों में पंजीयन कार्य पूर्ण करें। साथ ही, प्रोजेक्ट एग्री टोकन की मुनादी कोटवारों के माध्यम से कराई जाए ताकि खाद और उर्वरक वितरण में कोई अव्यवस्था न हो।

🌾 बिछिया, घुघरी और निवास क्षेत्र पर विशेष फोकस

कलेक्टर श्री मिश्रा ने समीक्षा में बताया कि सर्वाधिक कोदो-कुटकी उत्पादक किसान बिछिया, घुघरी और निवास क्षेत्र में हैं। इसलिए इन इलाकों पर विशेष ध्यान देते हुए पंजीयन को और बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पंजीयन केंद्र खुले रहें और किसी किसान को असुविधा न हो।

📍 जिले में 30 पंजीयन केंद्र निर्धारित

किसानों की सुविधा के लिए 30 कोदो कुटकी उपार्पंजन जीयन केंद्र बनाए गए हैं — मलारा, लिंगापौड़ी, बकौरी, टाटरी, पिंडरई, डिठोरी, बिछिया, सिझौरा, अंजनिया, ककैया, रामनगर, दानीटोला, मवई, मेढ़ा, खलौड़ी, घुटास, भानपुर घुघरी, सलवाह, चाबी, सिंगारपुर, मोहगाँव, नारायणगंज, बबलिया, चिरईडोंगरी रोड, मानेगाँव, टिकरिया, बीजाडांडी, मानिकसरा और निवास।

💻 किसान इन माध्यमों से भी कर सकते हैं पंजीयन

किसान एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे में भी मामूली शुल्क पर पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए – आधार कार्ड (बैंक एवं मोबाइल से लिंक्ड), भू-अभिलेख (खसरा), बैंक खाता विवरण, आईएफएससी कोड और समग्र आईडी साथ रखना अनिवार्य है। बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, उप संचालक कृषि अश्विनी झारिया सहित समिति प्रबंधन और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। https://apeda.gov.in/hindi/hi/IndianMillets

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!