मध्यप्रदेशसिवनी

किसानों को राहत की बड़ी खेप

सिवनी रैक प्वाइंट पर पहुंचा 2395 मीट्रिक टन यूरिया, जिलेभर में होगी त्वरित आपूर्ति

Seoni, December 17, 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को सिवनी रैक प्वाइंट पर एच.यू.आर.एल. कंपनी की यूरिया रैक से कुल 2395 मीट्रिक टन यूरिया जिले को प्राप्त हुआ, जिससे रबी सीजन में किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सिवनी यूरिया रैक आगमन से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि रबी सीजन में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।

सिवनी यूरिया रैक आगमन से जिले के किसानों को राहत

उपसंचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त यूरिया रैक से

  • डबल लॉक व्यवस्था को 670 मीट्रिक टन,

  • सहकारी समितियों को 780 मीट्रिक टन,

  • मार्केटिंग समिति को 140 मीट्रिक टन,

  • एमपी एग्रो को 90 मीट्रिक टन

  • तथा निजी क्षेत्र को 715 मीट्रिक टन यूरिया वितरित किया जाएगा।

इस वितरण से जिले के सभी विकासखंडों में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी उपलब्धता, एनएफएल, इफको और एचयूआरएल से प्रस्तावित अतिरिक्त रैक

उपसंचालक कृषि ने बताया कि आगामी दिनों में

  • एन.एफ.एल. कंपनी से 1270 मीट्रिक टन,

  • जबलपुर रैक प्वाइंट से इफको की 180 मीट्रिक टन,

  • तथा छिंदवाड़ा रैक प्वाइंट से एच.यू.आर.एल. की 450 मीट्रिक टन यूरिया
    प्राप्त होने का प्रस्ताव है, जिससे जिले में उर्वरक संकट की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।

रैक प्वाइंट पर निरीक्षण, ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश, योजना अनुसार शीघ्र पहुंचाया जाए यूरिया

उपसंचालक कृषि ने स्वयं रैक प्वाइंट पहुंचकर उर्वरक की गुणवत्ता एवं आवक का निरीक्षण किया और

संबंधित ट्रांसपोर्टरों को निर्धारित योजना के अनुसार उर्वरक केंद्रों तक शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की सक्रियता और समय पर रैक की आवक से साफ है कि-

इस बार जिले के किसानों को उर्वरक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और खेती कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सकेगा।

https://www.krishakjagat.org/news/2700-tonnes-of-urea-arrives-in-tikamgarh-a-major-relief-for-distressed-farmers-now-the-real-test-is-distribution/#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!