WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीदेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति
Trending

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सिवनी में होगा लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम

प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये की 30वीं किस्त अंतरित होगी, सिवनी में 560 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

Seoni 11 November 2025

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में बुधवार, 12 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस दौरान प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की 30वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी।
सिवनी जिले की 2,68,155 लाड़ली बहनें भी इस योजना से लाभान्वित होंगी।

विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर 560.75 करोड़ रुपये लागत के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, जनप्रतिनिधि, स्थानीय अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें शामिल होंगी।

कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, वित्त विभाग और जनजातीय कार्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

237.52 करोड़ रुपये लागत के 85 कार्यों का लोकार्पण

इस कार्यक्रम में कुल 85 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 237.52 करोड़ रुपये है।
मुख्य कार्यों में शामिल हैं —

  • 4.43 करोड़ रुपये लागत से सिद्धघाट पहुंच मार्ग

  • 94 लाख रुपये लागत से मलारा-सिद्धबाबा मार्ग

  • 3.51 करोड़ रुपये से अतरी-खामी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल

  • 7.11 करोड़ रुपये से बरघाट और कुरई की एकल नलजल योजनाएँ

  • 4.97 करोड़ रुपये से केवलारी व छपारा की नलजल योजनाएँ

  • 7.85 करोड़ रुपये से लखनादौन की नलजल योजनाएँ

  • 10.87 करोड़ रुपये से मुंडा जलाशय में बांध व नहर निर्माण

  • 17.45 करोड़ रुपये से धूपघाटा जलाशय बांध व नहर निर्माण

  • 38.34 करोड़ रुपये से सांदीपनी विद्यालय छपारा

  • 23.92 करोड़ रुपये से सांदीपनी विद्यालय घंसौर

  • 25.43 करोड़ रुपये से सांदीपनी विद्यालय सुकतरा

  • 24.36 करोड़ रुपये से सांदीपनी विद्यालय धूमा

  • 13.09 करोड़ रुपये से सिवनी-चिरई डोंगरी राजमार्ग में थांवर नदी पर पुल निर्माण

  • 5.24 करोड़ रुपये से छीपीधार नाले पर पुल निर्माण

इसके अलावा जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी, आदिवासी छात्रावासों के नवीन भवन, और नगरपालिका सिवनी के अमृत 2.0 जल संरचना कार्यों का भी लोकार्पण होगा।

323.23 करोड़ रुपये लागत के 29 कार्यों का भूमिपूजन

लाड़ली बहना योजना सिवनी कार्यक्रम में 323.23 करोड़ रुपये लागत के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इनमें प्रमुख कार्य हैं —

  • 53.29 करोड़ रुपये से बालपुर–धनौरा मार्ग

  • 3 करोड़ रुपये से कुरई नर्सरी–हरदुली मार्ग

  • 4.8 करोड़ रुपये से मलारा–जनमखारी मार्ग

  • 3.32 करोड़ रुपये से पिपरिया–सांठई मार्ग

  • 15.75 करोड़ रुपये से कछारनाला जलाशय

  • 19.63 करोड़ रुपये से शासकीय विधि महाविद्यालय सिवनी

  • 118.49 करोड़ रुपये से नगरपालिका सिवनी में सीवरेज परियोजना

  • 8.01 करोड़ रुपये से लौहारा–बम्हनी–पोनिया–कुडोपार–खुर्सीपार मार्ग

  • 2.7 करोड़ रुपये से लुटमरा वियर निर्माण कार्य

ये सभी कार्य जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सिंचाई, शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विकास को नई दिशा देंगे।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आने वाली लाड़ली बहनाएँ, महिला समूह, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार की आगामी योजनाओं का भी उल्लेख करेंगे।

https://www.facebook.com/proseoni.mp/posts/1130901739223127/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!