
बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान, गरीब, महिलाओं, विद्यार्थियों, कन्याओं के कल्याण, ग्राम विकास,स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा के विस्तार के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किये वह उन्हें लोकप्रियता ही प्रदान नहीं करती बल्कि आमजनों को अपनेपन का सहज एहसास कराती है। हर संकट में उनका सहज अंदाज मैं हूं ना।
और इसी कार्य शैली के कारण मोदी सरकार में उन्हें कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई हैं। मख्यमंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र में जितना विकास शिवराज सरकार में हुआ, उतना किसी अन्य सरकार में नहीं। अब देशभर के किसानों को शिवराज से मध्य प्रदेश की तरह ही कृषि क्षेत्र के विस्तार, उत्पादकता में नवाचार एवं संरक्षण की अपेक्षा होगी। शिवराज के सामने भी कृषि में विविधता लाकर किसानों की स्थिति में सुधार के लिए मध्य प्रदेश माडल को लागू करने की बड़ी चुनौती होगी। मध्य प्रदेश की राजनीति में रहते हुए उन्होंने बड़ा चमत्कार एमएसपी पर गेहूं खरीद में किया। उनके कार्यकाल में सिंचाई का भी विस्तार हुआ। राज्य में कृषि ऋण पर किसानों को ब्याज नहीं देना पड़ता।
अपडेट किया जायेगा



