आयुषी ज्वेलर्स डकैती व फायरिंग कांड में 10वां आरोपी गिरफ्तार
Mandla 14 January 2026
मंडला यशो :- थाना कोतवाली मंडला क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 20 नवंबर 2025 को कटरा स्थित आयुषी ज्वेलर्स में हुई अंधी डकैती एवं दुकान संचालक पर फायरिंग की गंभीर घटना की विवेचना पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 14 जनवरी 2026 को प्रकरण के 10वें आरोपी विष्णु नाथ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान एवं मकान की रैकी कर डकैती की योजना बनाई थी।
07 नवंबर 2025 को आरोपी मंडला आए, जहां स्थानीय सहयोगियों ने दुकान और मकान की रैकी कराई तथा सभी को नर्मदा किनारे स्थित धर्मशाला में ठहराया गया।
घटना के बाद आरोपी के पास से ₹1,500 नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन पुलिस द्वारा जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विष्णु नाथ उर्फ शिंदे
पिता – द्वारका नाथ
उम्र – 40 वर्ष
निवासी – ग्राम सालेगढ़, थाना सुल्तानपुर, जिला रायसेन
जप्त सामग्री
- मोबाइल फोन
- नकद ₹1,500/-
पुलिस के अनुसार आयुषी ज्वेलर्स डकैती मंडला प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, शेष विवेचना जारी है।

