क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: जुआ-सट्टा अड्डे पर धावा, 26 आरोपी गिरफ्तार

10,600 रुपये नकद, ताश के पत्ते व सट्टा पट्टी जब्त — शहर में मचा हड़कंप

Seoni 15 December 2025
सिवनी यशो:- जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के स्पष्ट निर्देशों पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती सुध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने अमन होटल के पीछे संचालित जुआ और सट्टा अड्डे पर ताबड़तोड़ दबिश दी।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके से 15 जुआरी और 11 सटोरियों सहित कुल 26 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान जुआरियों के कब्जे से 4,700 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते, जबकि सटोरियों से 5,900 रुपये नकद और सट्टा पट्टी बरामद की गई। कुल 10,600 रुपये नकद जप्त किए गए।

⚖️ कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने जुआ के तीन फड़ों पर जुआ एक्ट तथा

सटोरियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की है।

🚨 स्पष्ट संदेश

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ-सट्टा माफिया में हड़कंप मच गया है।

पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि-

शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी,

और आगे भी ऐसे अड्डों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका

इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के जवानों की सक्रिय भूमिका रही,

जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली।

प्रेस नोट-जुआ एवं सट्टा

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/aligarh/a-few-steps-away-a-police-station-and-a-police-booth-in-front-but-the-attackers-were-fearless-aligarh-news-c-2-gur1004-859589-2025-12-12

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!