BITOAA कार्यकारणी चुनाव में अनियमितता और भारी गड़बड़ी
भोपाल 14 अप्रैल 2023
भोपाल यशो:- विगत 8 अप्रैल 2023 को भोपाल की आई टी संगठन BITOAA ( भोज इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवम ऑफिस ऑटोमेशन डीलर्स एसोसियेशन) की नई कार्यकारणी के गठन के लिए चुनाव संपन्न हुए, जिसमें चुनाव अधिकारियों एवम संगठन के कोर मेंबर्स द्वारा चुनाव के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई और प्रत्याशीयों को भारी अनियमितताओं का सामना करना पड़ा।
प्रत्याशीयों एवम उनके प्रतिनिधि द्वारा आपत्ति दर्ज कराने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हुईं , और वोटो की गणना चुनाव अधिकारी और कोर सदस्यों द्वारा उनके पसंदिता प्रताशियों ललित जैन एवम के एस गौर के पक्ष में की गई।
इस धांधली की शिकायत, अध्यक्ष पद उम्मीदवार अनूप जैन एवम कोषाध्यक्ष्य पद उम्मीदवार दीपक जैन द्वारा फर्म एवम सोसाइटी रजिस्ट्रार को आवेदन देकर दर्ज करवाई गई।
फर्म एवम सोसाइटी के अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं को उचित न्याय दिलवाने के लिए आश्वस्त किया गया ।



