छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा ने कोयलांचल को उजाड़ा: विश्वनाथ

कांग्रेस की मजबूती का आधार स्तम्भ है युवा: ओक्टे
परासिया ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन व दीपावली मिलन समारोह

छिन्दवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के दिशा निर्देशों का अनुसरण करते हुये कांग्रेस लगातार बूथ स्तर पर अपने हाथों को मजबूत कर रही है। जब-जब युवा जागा है तब-तब परिवर्तन लेकर आया है। एक बार फिर युवक कांग्रेस ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती से उभकर सामने आयेगी। उक्त उदगार आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओक्टे ने परासिया के उत्सव लॉन में आयोजित परासिया ब्लॉक कांग्रेस के दीपावली मिलन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने सम्बोधित करते हुये आगे कहा कि कोयलांचल को बसाने व संवारने का कार्य पूर्व सीएम कमलनाथ व नकुलनाथ ने किया है।

उनके प्रयासों से परासिया क्षेत्र में लगातार कोयला की खदानें खुली है, किन्तु सत्ता में आई भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र को उजाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी है जिसका बदला हमें लेना होगा। आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के हस्ते परासिया ब्लॉक कांग्रेस के नविनयुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। परासिया विधायक सोहन वाल्मीक ने सम्बोधित करते हुये उपस्थित समस्त कांग्रेसजन व परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनकी समस्याओं को लेकर व्यक्तिगत भी भेंट कर सकते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठजन रहे उपस्थित

आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति सबसे अधिक रही। लम्बे समय से जो कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रमों से दूरी बनाये हुये थे वे चेहरे भी आज पूरे उत्साह के साथ परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आयोजित दीपावली मिलन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button