छिंदवाड़ा-सौंसर के भाजपा नेता महाराष्ट्र में कर रहे चुनाव प्रचार
छिंदवाड़ा यशो:- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में 20 नवम्बर को वोटिंग होगी छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना से महाराष्ट्र का नागपुर एवं आसपास की विधानसभा सीटें लगी हुई है।
छिंदवाड़ा सौंसर एवं पांढुर्ना के भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी भी दी गई है। किसान मोर्चा के संजय सक्सेना आर्वी विधानसभा क्षेत्र में लगे है, इसके अलावा सौंसर के भाजपा नेता अजय चौरे, पूर्व मंत्री नाना मोहोड़, राहुल मोहोड़ एवं अन्य नेता चुनाव प्रचार में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो में लगे हुये।
सौंसर एवं पांढुर्ना मराठी भाषी क्षेत्र है इसीलिए इन नेताओं को प्रचार करने में सरलता है। पिछले एक माह से ये लोग विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगे है। नेताओं ने बताया कि माहौल अच्छा है प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, एवं योगी को लोग पसन्द कर रहे हैं। भाजपा, शिव सेना एवं एन.सी.पी के गठ बन्धन के पक्ष में माहौल है एवं भारी संख्या में इन की सरकार बनेगी।



