मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन केवलारी विधानससभा के मंडलों में 13 एवं 15 फरवरी को प्रवास पर रहेंगी

Seoni 12 February 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन 13 एवं 15 फरवरी को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में प्रवास पर रहेंगी ।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन केवलारी विधानसभा के मंडलों में जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम प्रवास पर पहुँच रही है । जिसकी सूचना समस्त मंडल अध्यक्षों को प्रेषित कर दी गयी है । मंडलों में प्रवास के दौरान श्रीमती बिसेन बूथ अध्यक्षों, कार्यकत्र्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं क्षेत्रीय जनों से भेंट करेंगी । उनके प्रवास को लेकर मंडल क्षेत्रों में व्यापक उत्साह का माहौल है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन आज 13 फरवरी गुरूवार को उगली मंडल से प्रात: 11:30 बजे अपना प्रवास प्रारंभ करेंगी दोपहर 1:30 बजे छीींदा मंडल दोपहर 3:00 बजे केवलारी एवं शाम 4:30 बजे कान्हीवाडृा मंडल में कार्यकत्र्ताओं से भेंट करेंगी ।

इसी प्रकार 15 फरवरी शनिवार को प्रात: 11:00 बजे पलारी मंडल, दोपहर 2:00 बजे धनौरा मंडला एवं शाम 4:00 बजे छपारा मंडल पहुँचेगी ।

श्रीमती बिसेन के इस प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं जिला पदाधिकारी साथ रहेंगे । प्रवास की सूचना सभी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बूथ के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी जिम्मेदारी से यह आग्रह किया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button