सिवनी यशो:-उपराष्ट्रपति धनखड़ को संसद के बाहर टीएमसी सांसद सहित कांग्रेस तथा विपक्षी पार्टियों द्वारा बोले गये अपशब्दों के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में गुरूवार को स्थानीय कचहरी चौक में टीएमसी सांसद के अमर्यादित व्यहार का विरोध करते हुये पुतला फुंका गया । इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उल्लेखनीय उपस्थिती रही ।
भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियाँ संसदीय परंपरा और संवैधानिक पदों की गरिमा पर भी अशोभनीय आचरण का जिस तरह से नग्र प्रदर्शन किया जा रहा है उपराष्ट्रपति की नकल उतारी जा रही है उनके विरूद्ध अपमानजनक शब्द कहे जा रहे है उसका खामियाजा कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को 2024 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा । वक्ताओं ने कहा कि उपराष्टपति जैसे गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति के विरोध में जिस आचरण का प्रदर्शन कांग्रेस सहित कांग्रेस के गठवंधन में शामिल दल के सदस्य कर रहे है वह भारतीय राजनीति के अनुकूल नहीं है और इसकी तीव्र निंदा की जाती है तथा कांग्रेस को इसका खामियाजा चुकाना पडेंगा ।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमतिवारी, सुजीत जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, संजीव मिश्रा, भाजपा जिला महिला मोर्चे की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, निरंजन मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय सोनी एवं अभिषेक दुबे, विनोद सोनी, नरेन्द्र ठाकुर, मुकेश सोनी, सुनील बघेल, मोनू मिश्रा, मनोज नामदेव मुनिया टांक, स्वदेश अवधवाल, रविशंकर भांगरे, अलकेश रजक, अनूप मिश्रा, रामजी चंद्रवंशी, भुनेश कल्हाड़े, आयुष कुल्हाड़े, अनिल कश्यप, गाार्वे जी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे ।





