सिवनी यशो:- सिवनी कोतवानी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी के आदतन अपराधी को पकड़ा गया जिसके पास से अलग अलग स्थानों से चुराई गयी पाँच मोटर सायकल बरमद की गयी है । पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पहले भी मोटर सायकल चोरी के अपराध में पकड़ा गया है । पुलिस द्वारा प्रेस को दी गयी जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह के द्वारा चोरी गयी मोटर सायकिलों को बरामदगी एवं चोरी करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने निर्देशित किया गया है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी0डी0 शर्मा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुरुषोत्तम मरावी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी के द्वारा एक टीम का गठन किया जाकर चोरी गयी मोटर सायकिलों की सघन तलाश जारी की गयी जिसमें एक मोटर सायकिल चोर पकडाया जिसके पास से थाना कोतवाली के 02 अपराधों में चोरी गयी 02 मोटर सायकिल जप्त की गयी तथा पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अलग-अलग स्थानों से 03 अन्य मो0सा0 चोरी करना बताया जिसे पुलिस टीम द्वारा जप्त कर थाना प्रांगण में लाकर खड़ा कर दिया गया है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से 05 मोटर सायकिल कीमती लगभग 2.5 लाख की जप्त की गयी है। आरोपी कैलाश पूर्व में भी मोटर सायकिल चोरी की वारदात में पकड़ा गया है जिसके अपराध थाना केवलारी, कान्हीवाडा, बरघाट एवं बंडोल में दर्ज हैं।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से 5 मोटर सायकिल कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार की जप्त की गयी है। आरोपी के नाम कैलाश पिता लालचंद पटले उम्र 48 साल निवासी ग्राम सालई टोला थाना कान्हीवाडा हाल निवास मदिया वार्ड बरघाट थाना बरघाट सिवनी है। आरोपी कैलाश पूर्व में भी मोटर सायकिल चोरी की वारदात में पकड़ा गया है जिसके अपराध थाना केवलारी, कान्हीवाड़ा, बरघाट एवं बंडोल में दर्ज हैं। जप्त मशरुका 05 मोटर सायकिल कीमती लगभग 2.5 लाख रुपये जप्त की बाइक में हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 22 एमएफ 7387, हीरो कंपनी की स्पलेंडर क्रमांक एमपी 22 एमडी 9719, हीरो होंडा, हीरो कंपनी की पेशन प्रो बिना नंबर की चेचिस नंबर एवं बजाज कंपनी की डिस्कवर बिना नंबर शामिल है। इस कार्यवाही में निरीक्षक सतीश तिवारी, उप निरीक्षक राहुल काकोडिया, सहायक उप निरीक्षक संतोष बेन, संजय यादव, प्रधान आरक्षक सुन्दर श्याम, मुकेश विश्वकर्मा, आरक्षक नीतेश राजपूत, शिवम, सिद्धार्थ दुबे, राजू भलावी, रविन्द्र, अजय धुर्वे, इरफान खान की सराहनीय भूमिका रही।





