WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा ने जिले के विकास पर लगा दिया पूर्ण विराम: एकलव्य यहाके

 हॉर्टिकल्चर कॉलेज (Horticulture College) का सपना रह गया अधूरा, पंद्रह माह की कमलनाथ सरकार में स्वीकृत हुआ था कॉलेज

Chhindwara 04 December 2024

छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के उन्नत व कृषि प्रधान (Agriculture dominated) जिले छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना (Chhindwara and Pandhurna) ने कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान हासिल किए हैं। सोयाबीन, कपास, मक्का व संतरा (Soybean, cotton, maize and orange) से दोनों ही जिलों की पहचान है। 45 वर्ष के स्वार्णिम काल (golden age) के साथ-साथ विकास की रफ्तार को अपनी आंखों से देखने वाले इन दोनों ही जिलों में अब भाजपा ने विकास पर पूर्ण विराम लगा दिया है। नई योजनाएं व परियोजनाओं (New plans and projects) की बात तो दूर भाजपा (bjp) कमलनाथ जी (Mr Kamalnath ) की पंद्रह माह की सरकार में स्वीकृत व मंजूर योजनाओं को भी चालू नहीं करा पा रही, इससे बड़े दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है। उक्त उदगार आज जारी प्रेस विज्ञप्ति (Press release) में युवक कांग्रेस (Youth Congress) अध्यक्ष एकलव्य यहाके ने व्यक्त किए हैं।
  एकलव्य यहाके ने जारी बयान में आगे कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय नेता कहते नहीं थकते थे कि केन्द्र व राज्य में भाजपा की दो इंजिन वाली सरकार (Government) है, इसमें छिन्दवाड़ा से तीसरा इंजिन जुड़ेगा तो विकास की गंगा बह उठेगी, किन्तु वर्तमान में तो विकास का सूखा पड़ा है। तीन इंजिन मिलकर भी विकास को गति नहीं दे पा रहे इससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि इंजिन के टायरों की हवा निकल चुकी है या फिर विकास आमजन के लिए नहीं बल्कि व्यक्तिगत हित लाभों तक सीमित होकर रह गया, इसीलिए छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना की जनता विकास से वंचित हो रही। अगर नई योजनाएं व परियोजनाएं लाना कठिन साबित हो रहा है तो कम से कम 15 माह की  कमलनाथ जी की सरकार में स्वीकृत हुए कार्यों को ही प्रारंभ कर पूर्ण करा दें। 
  कमलनाथ  ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्याकाल में छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में बढ़ती उद्यानिकी फसलों को ध्यान में रखते हुए हार्टिकल्चर महाविद्यालय की सौगात दी थी। दोनों ही जिलों के साथ-साथ पड़ोस के सिवनी, बालाघाट व बैतूल जिले के छात्र-छात्राओं को हार्टिकल्चर से सम्बंधित विषयों की शिक्षा प्राप्त करने हेतु महानगरों की ओर रूख ना करना पड़े इस मंशा को दृष्टिगत रखते हुए   कमलनाथ व नकुलनाथ ने हार्टिकल्चर कॉलेज की सौगात दी थी ताकि आदिवासी वर्ग व अन्य वर्ग के छात्र-छात्राएं जो महानगरों में रहने-खाने का खर्च नहीं उठा सकते व निजी महाविद्यालयों की फीस अदा करने में सक्षम नहीं होते वे स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। किन्तु भाजपा ने सत्ता में आते ही सर्वप्रथम छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों के साथ ही गरीब परिवार के युवाओं के सपने तोड़ दिए। 
आज तक भी सरकार ने हार्टिकल्चर महाविद्यालय को प्रारंभ कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया, यह भाजपा का छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के साथ सौतेला व्यवहार है जिसका सामना जनता पिछले 20 वर्षों से लगातार कर रही है।
युकां जिलाध्यक्ष श्री यहाके ने आगे कहा कि जिले में विकास, उद्योग और नई कम्पनियां खुलवाकर रोजगार देने का दंभ भरने वाली भाजपा की सरकार में विकास व रोजगार दूर की कौड़ी साबित हो रही। विकास पर तो पूर्ण विराम लगा दिया गया है। जिम्मेदार इन विषयों पर मौन है, केवल फोटो खिंचवाकर जनता को गुमराह करने में जुटे हैं। व्यक्तिगत लाभ अर्जन में जुटी भाजपा की सरकार से जनता विकास की राह देख रही, क्योंकि यह वही जनता है जिसने कमलनाथ व  नकुलनाथ का कार्यकाल भी देखा है। सरकार किसी भी राजनीतिक दल की रही हो कभी विकास की रफ्तार को कम नहीं होने दिया। विपरित परिस्थितियों में भी कार्य हुए। किन्तु आज नई योजनाएं व परियोजनाएं तो दूर की बात पुरानी भी प्रारंभ नहीं हो पा रही, क्योंकि भाजपा ने विकास की रफ्तार पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!