भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी व विधायक अशोक रोहाणी का सिवनी दौरा 14 अप्रैल को
अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जिला पदाधिकारियों से करेंगे बैठक, वरिष्ठों से करेंगे भेंट
Seoni 13 April 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी तथा जिला प्रभारी, विधायक अशोक रोहाणी का 14 अप्रैल को सिवनी जिले में प्रवास रहेगा।
जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में दोनों वरिष्ठ नेता शामिल होंगे तथा बाबा साहेब के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालेंगे।
इसके साथ ही वे जिला भाजपा के पदाधिकारियों से परिचयात्मक बैठक करेंगे और वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट भी करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारी की उपस्थिति में प्रातः 10:00 बजे तिकोना पार्क स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारी द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।
बैठक एवं सौजन्य भेंट
जयंती कार्यक्रम के पश्चात संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं जिला प्रभारी विधायक अशोक रोहाणी जिला भाजपा पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में ही करेंगे।
बैठक के पश्चात वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट का कार्यक्रम भी निर्धारित है।





