मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बाबा साहेब डां. अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करने भाजपा मनायेगी ‘संविधान गौरव अभियान”

सिवनी सहित पूरे प्रदेश में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा अभियान प्रदेश के बड़े नेता होंगे शामिल

 Seoni 10 January 2025

सिवनी यशो:- हमारा संविधान हमारे वर्तमान एवं भविष्य का मार्गदर्शन है आज हर भारतीय का एक ही लक्ष्य है “विकसित भारत का निर्माण”। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने ”संविधान गौरव अभियानÓÓ चलाया जायेगा। इस दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के योगदान को स्मरण किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ 11 जनवरी को होगा, जो 25 जनवरी तक चलेगा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा बताया गया कि, सिवनी जिले सहित जनसभा के माध्यम से प्रदेश भर मे उक्त अभियान प्रारंभ किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।

भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम

श्री दुबे ने बताया कि, भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाने हेतु भी वर्ष भर अभियान चलेगा। 9 जनवरी 1900 को भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरूद्ध युद्ध प्रारंभ किया था। उनके शौर्य को याद करते हुए वर्ष भर अभियान चलाया जायेगा।

श्री दुबे ने बताया कि, संविधान गौरव अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार किया जायेगा और संविधान शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जायेगी। अभियान के तहत 11 से 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति, बुद्धिजीवी, महिला और युवा वर्ग, हॉस्टल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से विशेष संपर्क कर संविधान की प्रतियों का वितरण एवं जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा।

श्री दुबे ने बताया कि, अभियान के तहत भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। अभियान के समापन के दिन 25 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर संविधान की प्रस्तावना पढेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, जनवरी में भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजाति क्रांतिकारियों के गौरव को जनसभा के माध्यम से जनता को बताने के साथ फरवरी एवं मार्च में अनुसूचित जनजाति द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को बताया जायेगा। मार्च और अप्रैल में आदिकला महोत्सव व बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। मई एवं जून में समाजपति सम्मेलन, जुलाई से अक्टूबर के मध्य खेल प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता और 1 से 15 नवंबर तक भगवान बिरसा मुंडा गौरव यात्रा निकाली जायेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!