मध्यप्रदेशसिवनी

कारीरात में 15 दिन से दहाड़ रहा बाघ, ग्रामीणों दहशत दहशत

 भैंस के बाद किया सुअर का शिकार, अपने खेत नहीं जा पा रहे किसान

 Seoni 10 January 2025

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय से 07 किलोमीटर दूर स्थित छिंदवाड़ा रोड के ग्राम कारीरात के आसपास गत 27 दिसंबर से बाघ की उपस्थिती से ग्रामीण दहशत में है और वे अपने खेतों जाना तो दूर अकेले घर से बाहर नहीं निकल रहे है । वन विभाग के अमले द्वारा बाघ पकडऩे की जा रही कार्यवाही से ग्रामीण संतुष्ट नहीं है । वन विभाग को जब ग्रामीण बाघ की लोकेशन बताते है तब विभाग द्वारा एक दो नाकेदारों को पहुंचाकर गश्त प्रारंभ कर देते है । जबकि ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की स्पष्ट लोकेशन और मौजूदगी बतायी जा रही है वन विभाग को बाघ पकड़कर वन क्षेत्र में छोडऩा चाहिये पिछले 15 दिनों से ग्रामीण तथा आस पास ग्रामों के किसान अपने खेतो में काम नहीं कर पा रहे है ।

यहाँ बतादें कि गत 26 एवं 27 जनवरी की रात्रि में बाघ ने एक किसान की बंधी हुई भैंस को मार दिया था वन विभाग ने उस दिन गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाईश दी परंतु उसके बाद वन अमले ने बाघ की लोकेशन ट्रेश करने की कोई कोशिश नहीं और बाघ कारीरात ग्राम के आस पास ही गन्नों के खेतो घूमता रहा । भयभीत किसान बाघ के डर से खेत नहीं जा रहे है । आज शुक्रवार को किसान मजदूरों के साथ अपने गन्ने के खेत में गन्ना की कटाई करने पहुँचा तो वहाँ बाघा को देख सारे मजदूर भाग खड़े हुये और वन विभाग को सूचित किया । वन परिक्षेत्र सिवनी के परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र सोनी एवं उनके अधिनस्थ कर्मचारी पहुँचे जिन्होंने बताया कि बाघ गन्ने के खेत में है और उसने एक सुअर का शिकार किया है । वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं विभागीय अमले ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button