मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा,

सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, सिवनी में होंगे विविध कार्यक्रम

सिवनी 09 सितंबर 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की तरह सिवनी जिले में भी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। कार्यक्रम भगवान विश्वकर्मा जयंती और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर गांधी जयंती तक चलेगा।

सिवनी में जिला स्तरीय बैठक

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की व्यापक सफलता के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिये रूपरेखा तय की जायेर्गी।

जिला संयोजक और सह संयोजक नियुक्त

सेवा पखवाड़े के संचालन के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी को जिला संयोजक बनाया गया है। सह संयोजकों में भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी, आनंद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया और विवेक बिसेन शामिल हैं।

जनहितकारी कार्यक्रम होंगे आयोजित

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत निम्न प्रमुख गतिविधियाँ होंगी रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण अभियान, प्रदर्शनी एवं डॉक्यूमेंट्री, संवाद व संगोष्ठी, विशेष व्यक्तियों का सम्मान, दिव्यांगों को उपकरण वितरण एवं नशा मुक्ति व स्वच्छता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न होंगे ।

https://www.jansatta.com/national/bjp-planning-series-of-events-on-pm-narendra-modi-birthday/4123663/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button