भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज: ध्वजारोहण के साथ CM मोहन यादव सहित शीर्ष नेतृत्व का वर्चुअल संबोधन
1407 बूथों पर एक साथ कार्यक्रम, जनकल्याण योजनाओं का होगा प्रचार
भाजपा स्थापना दिवस : प्रातः 9:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में ध्वजारोहण किया जाएगा
Seoni 05 April 2026 सिवनी यशो:-भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस आज जिले सहित पूरे प्रदेश में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस बार आयोजन को विशेष रूप से व्यापक स्वरूप दिया गया है, जिसमें बूथ स्तर पर ध्वजारोहण और जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ प्रदेश स्तर से होने वाला वर्चुअल संबोधन प्रमुख आकर्षण रहेगा।

सिवनी में तैयारियां पूरी, हर बूथ पर कार्यक्रम
इधर, सिवनी जिले में स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में 5 अप्रैल को आयोजित वर्चुअल बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यक्रम प्रभारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी बूथों पर ध्वजारोहण किया जाए और आमजनों को पार्टी की नीतियों एवं सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी जाए।
जिला कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम
कार्यक्रम के जिला प्रभारी जिला महामंत्री मुकेश बघेल ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद मिष्ठान वितरण और जिला अध्यक्ष का संबोधन होगा। इसी प्रकार मंडल मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी जिला स्तर के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

प्रदेश स्तर पर ध्वजारोहण और वर्चुअल संबोधन
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में प्रातः 11:15 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात वे प्रदेश के 14 जिलों में पार्टी के जिला कार्यालयों के भूमिपूजन एवं 3 जिलों में कार्यालय कार्यारंभ समारोह में वर्चुअली सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। प्रदेश स्तर से होने वाले इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण पूरे प्रदेश के मंडल स्तर तक किया जाएगा। सिवनी भाजपा जिला कार्यालय में भी इस वर्चुअल संबोधन को देखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे जिले के कार्यकर्ता एक साथ जुड़कर शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन को सुन सकें।
आईटी विभाग ने संभाली वर्चुअल व्यवस्था

1407 बूथों पर उत्सव और डिजिटल भागीदारी
जिले के लगभग 1407 बूथों पर कार्यकर्ता संगठन निष्ठा के साथ स्थापना दिवस मनाएंगे। कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाकर सेल्फी लेंगे और उसे संगठन के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं ऐप पर साझा करेंगे। इसके साथ ही पुष्प सज्जा, दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
तीन दिन तक साज-सज्जा और आयोजन
भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला एवं मंडल कार्यालयों में साफ-सफाई कर विद्युत सजावट, पुष्पमालाओं और रंगोली के माध्यम से आकर्षक सजावट की गई है। वहीं 5, 6 और 7 अप्रैल तक विभिन्न कार्यालयों में दीपमालिका और सजावट के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार भाजपा का 47वां स्थापना दिवस इस बार बूथ स्तर की सक्रियता और प्रदेश स्तर के वर्चुअल नेतृत्व के मार्गदर्शन का संगम बनकर उभर रहा है, जिसमें संगठन को जमीनी और डिजिटल दोनों स्तरों पर सशक्त करने का प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। https://www.tarunmitra.in/state/chhattisgarh/bjp-will-celebrate-its-47th-foundation-day-on-april-6/article-134529






