छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशलाइफस्टाइल
Trending

भव्यता के साथ निकली गुड़ी यात्रा, पोला पर्व परंपरागत चल समारोह रहा ऐतिहासिक

15वें वर्ष में पोला उत्सव समिति का आयोजन – बैल पूजा, अखाड़ा प्रदर्शन, नृत्य और सम्मान समारोह ने बढ़ाई शोभा

Chhindwara 23 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा में पारंपरिक पोला पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और धार्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। शनिवार को दोपहर एक बजे से प्रारंभ हुआ गुड़ी यात्रा का भव्य चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए शाम चार बजे पोला ग्राउंड पहुँचा, जहाँ मुख्य समारोह और सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विलुप्ति से संरक्षण तक

सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति के संयोजक एवं नगर निगम पार्षद विजय पांडे ने बताया कि विगत कुछ वर्षों पूर्व पोला पर्व लुप्त होने की कगार पर था। कपाले परिवार सात पीढ़ियों से गुड़ी यात्रा निकालते रहे हैं। सन 2010 से समिति ने इस परंपरा को पुनर्जीवित कर भव्य रूप देना शुरू किया और इस वर्ष आयोजन का 15वाँ वर्ष सफलतापूर्वक मनाया गया।

यह भी पढ़े :- पोला पर्व: बैलों के प्रति किसानों का पुत्रवत प्रेम और कृतज्ञता का अनोखा उत्सव

चल समारोह की झलकियां

  • महाकाल ग्रुप द्वारा भगवान शिव व अघोरी टोली की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

  • सिवनी की बहनों ने मोहक मोर नृत्य प्रस्तुत किया।

  • इकलहरा-परासिया न्यू युवा आस्था मंडल ने आदिवासी नृत्य से सबका मन मोह लिया।

  • श्री बजरंग व्यायामशाला बंडोल ने साहसिक अखाड़ा प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं।

  • बेंजो, डीजे और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने शोभा बढ़ाई।

मुख्य समारोह

पोला ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहाँके, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पं. गंगा प्रसाद तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वरिष्ठजनो एवं गुड़ी लेकर आए प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। समिति द्वारा अतिथियों को श्री रामलाल का सुंदर छायाचित्र भेंट किया गया।

पुरस्कार वितरण

  • प्रथम पुरस्कार (₹3100) – गंगाराम उइके, फासियासेमर

  • द्वितीय पुरस्कार (₹2100) – सुखदायल चौरे, सांख

  • तृतीय पुरस्कार (₹1100) – मुन्ना कुशवाह

  • सांत्वना पुरस्कार – गल्ला यादव (मोहन नगर), बबलू यादव (लिंग)

साथ ही पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दवाइयों का वितरण किया गया और समिति ने सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की।

आभार

समिति ने सभी किसान भाइयों, प्रतिभागियों और नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस पर्व को भव्य बनाने में जनसहयोग और परंपरा की आस्था ही सबसे बड़ी शक्ति है।

#छिंदवाड़ा_पोला_पर्व, #गुड़ी_यात्रा_छिंदवाड़ा, #पोला_पर्व_परंपरा, #छिंदवाड़ा_सांस्कृतिक_आयोजन, #बैल_पूजा_पोला_पर्व

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button