भाजपा का हेलीकॉप्टर शॉट बना खटाखट……खटाखट
तेजी से हो रहा है वायरल, सोशल मीडिया युर्जस ले रहे मजे
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party ) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में चाँथे चरण के बाद अपने चुनाव कैंपन में खटाखट… खटाखट (khata khat…..khata khat ) जैसे शब्द को शमिल कर चुनाव को रोचक बना रही है । हालांकि यह शब्द कांग्रेस (congress) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बार बार इस्तेमाल कर रहे है । वह इंडिया गठबंधन (india alliance) की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को पहले एक साल में तीस लाख नौकरी और गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देने की बात करते वक्त इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं और कहते है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को बैंक के माध्यम से खटाखट….खटाखट रूपये मिलना शुरू हो जायेंगे । यह वीडिओ (Video) जमकर वायरल (viral) हुआ ।
इस पर पलटवार करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतापगढ़ की सभा में कहा कि कोई इनके दिमाग को भी बता दो कि अब रायबरेली जनता भी इन्हें खटाखट….खटाखट घर भेजेंगी । अमेठी से गये अब रायबरेली भी से जायेंगे । प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 जून को मोदी सरकार बनेगी और इंडी एलायन्स खटाखट..खटाखट बिखर जाएगा….शहजादों की जोड़ी खटाखट छुट्टियां मनाने निकल जाएगी….क्योंकि जनता खटाखट खटाखट बटन दबाकर विरोधियों को खटाखट बाहर कर रही है । इसी अंदाज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार अपनी सभाओं में राहुल गांधी के खटाखट…. खटाखट वाली बात का जबाव दे रहे । प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के खटाखट…. खटाखट वाले भाषणों के क्लिप्स सोशल मीडिया (clips social media) में तेजी से वायरल हो रहे है और भाजपा के चुनाव कैंपेन (election campaign) का यह रोचक हिस्सा बन गया है ।
यहाँ बता दें कि भाजपा अपने चुनावी कैंपेन को इसी प्रकार के हेलीकाप्टर शाट (helicopter shot) से रोचक बनाती है और आमजनता तक अपनी पहुँच बनाने में यह शब्द बहुत प्रभावी भी साबित हुये है । यहाँ हम भाजपा के चुनाव कैंपेन से जुड़े कुछ हेलीकाप्टर शाट के बारे बताते है ।
चाय वाला, 56 इंच का सीना, हाँ मै हूँ चौकीदार, मैं हूँ मोदी परिवार, अबकी बार, मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, इसी प्रकार के छोटे वाक्य भाजपा के चुनाव कैंपेन के प्रभावी साधन बने है । यह हेलीकाप्टर शाट आते कहाँ से यह भी दैनिक यशोन्नति विस्तार से अगली पोस्ट में बतायेगा ।
देश को बहुत आगे लेकर जाना है – प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi/status/1791127651924459749


