कार्य के दौरान सड़क नाली की हुई टूट फूट की मरम्मत करें कार्य एजेंसी – कलेक्टर
कलेक्टर ने विकासखंड केवलारी में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षिजित सिंघल ने बुधवार 17 मई को विकासखंड केवलारी में उद्यान विभाग के सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department) , ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन कार्यों से जुड़े अनुबंधकर्ताओं की संयुक्त बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेश अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री पीएचई अरूण श्रीवास्तव सहित सब इंजीनियर एवं सभी ग्राम पंचायतों के सचिव सरपंच की उपस्थिति रही।
जहाँ जल की समस्या है वहाँ नए बोर करने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने सर्वप्रथम जल जीवन मिशन ( Jal Jeevan Mission) योजना अंतर्गत कार्य पूर्ण हैण्ड ओवर (hand over) हुई ग्रामपचायतों संबंधित सचिव से कार्यों की गुणवत्ता, पानी उपलब्धता, कार्यों के दौरान हुई सड़क-नाली की टूट-फूट की स्थिति एवं इनमें किए गए सुधार कार्यों की जानकारी संबंधित एजेंसी (agency) एवं अधिकारीयों की उपस्थिति में प्राप्त की। चर्चा के दौरान सड़क-नाली की टूट-फूट का मरम्मत कार्य पूर्ण न करवाने की जानकारी पर संबंधित एजेंसी पर नाराजगी व्यक्त कर त्वरित सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामपंचायत वार सचिव एवं संबंधित अधिकारी से जल समस्या ग्रस्त ग्रामों एवं फेल हुए बोर, खराब हैंडपंप तथा बिजली कम वोल्टेज की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीएचई विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को उक्त ग्रामों में जल उपलब्धता वाले स्थान का चिन्हांकन कर त्वरित नए बोर खनन एवं हैंडपंप के सुधार-मरम्मत कार्य करने के निर्देश को दिए।
आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में भी नल कनेक्शन से शुद्धजल प्रदान करें
कलेक्टर श्री सिंघल ने पीएचई एवं पंचायत विभाग के संबंधित अधिकारियों तथा निर्माण कार्य करने वाली एजेंसियों को जल जीवन मिशन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं प्रत्येक परिवार को जोड़ते हुए नल कनेक्शन माध्यम से शुध्द पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने तय समय सीमा समाप्ति के उपरांत की कार्य पूर्ण न कर पाने वाले एवं धीमी गति से कार्य करने वाली सम्बन्धित निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।






