WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविचारव्यापारसिवनीहेल्थ

प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प है भाजपा का घोषणा पत्र – आलोक

किसानों को धान का 31 सौ रूपये एवं गेंहूँ का 27 सौ रूपये प्रति क्विटंल मिलेगा समर्थन मूल्य
लाड़ली बहनों को आवास एवं रोजगार के अवसर दिये जायेंगे

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर जारी घोषणा पत्र सर्व समाज के लिए जनहित का है जिसमें युवाओं महिलाओं गरीब किसानों एवं शिक्षा स्वास्थ्य एवं जनता की अन्य समस्याओं के लिए ध्यान में रखकर बनाया गया है । मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इस घोषणा पत्र पर शीघ्र सरकार योजना बनाकर धरातल पर उतरेगी। पार्टी का यह घोषणा पत्र सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। इस आशय की बात भाजपा के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कही गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने पार्टी के घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के नए परिसर का होगा निर्माण। भोपाल एवं इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर में कमिश्रर प्रणाली लागू करेंगे।
श्री दुबे ने कहा कि, भाजपा मध्य प्रदेश की मजबूतआधारभूत संरचना के लिए संकल्पित है। अटल गृह ज्योति योजना के तहत 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली। 6 नए एक्सप्रेस वे के साथ 80 रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तर आधुनिकीकरण होगा। साथ ही जनजातीय कल्याण, भाजपा का अभिमान” जनजातीय भाई – बहनों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित भाजपा सरकार तेंदूपत्ता खरीदी करेंगे 4000 प्रति बोरा।सिवनी की तरह एसटी बहुल मंडला, खरगोन, घार, बालाघाट एवं सीधी में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जायेगा ।
जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि भाजपा सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश”
महिलाओं के आर्थिक। सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। लाड़ली बहनों को आर्थिक मदद के साथ मिलेगा पक्का मकान। उज्जवला और लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों को 450 रूपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर।
श्री दुबे ने कहा कि हम किसानों और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर आगे बढ़ रहैं हैं। गेहूं और धान की रूस्क्क पर बोनस की व्यवस्था होगी। 2,700 रूपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदा जाएगा। 3,100 रूपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीद होगी। किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 2,000 रूपपे प्रतिवर्ष दिये जायेंगे ।
श्री दुबे ने कहा कि उत्तम शिक्षा एवं सक्षम युवा” युवाओं के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार। हर संभाग में ढ्ढढ्ढञ्ज की तर्ज पर बनेगा मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना करेंगी ।
श्री दुबे ने कहा कि हमारा संकल्प है कि, हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को मिलेगा रोजगार/स्वरोजगार का अवसर। जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार हर लोकसभा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके 5 वर्षों में और 2000 सीटें जोड़ेंग । प्रत्येक जिले में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करेंगे प्रगतिशील अर्थव्यवस्था एवं औद्योगिक विकास”मध्य प्रदेश में आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ा रही भाजपा सरकार। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अगले 7 वर्ष में 45 लाख करोड़ की बनाएंगे। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने के साथ ही 20 लाख करोड़ के निवेश लाये जायेंगे ।
श्री दुबे ने कहा कि, “सबका साथ, सबका विकास” मंत्र को साकार कर रही भाजपा सरकार, 5 वर्षों तक गरीब कल्याण अन्न योजना से गरीब परिवार को मुफ्त राशन मिलेगा जोगी 80 करोड लोगों को इस योजना का फायदा होगा हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जुड़ा है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। हर परिवार को घर देने के लिए क्करू्रङ्घ के साथ ही ‘मुख्यमंत्री जन आवास योजना’ शुरु की जाएगी। भाजपा जो कहती है वह करती है और कथनी में कोई अंतर नहीं है । यह महज धोषणा पत्र नही हमारा संकल्प है जो सरकार बनने पर हर गरीब के लिए योजनाओं के साथ एक धरातल पर उतर जाएगा विकास का पर्व आगे तक बढ़ता रहे यही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!