सिवनी में जीतू पटवारी के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा का जोरदार विरोध, पुतला दहन
इस अपमान का बदला मातृशक्ति अवश्य लेगी और बची कांग्रेस को समाप्त करेगी - नीता पटेरिया
Seoni 27 August 2025 –
सिवनी यशो:- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के बारे में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ बुधवार को सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
और उनका पुतला दहन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के निर्देशानुसार-
पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नीता पटेरिया की उपस्थिति में
भाजपा नगर मंडल दक्षिण और नगर मंडल उत्तर ने संयुक्त पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में श्रीमती नीता पटेरिया ने स्वयं जीतू पटवारी के पुतले को आग लगाई।

यह कांग्रेस की बौखलाहट है
श्रीमती पटेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना और मातृशक्ति के प्रति बढ़ते विश्वास से कांग्रेस बौखलाई हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है और जीतू पटवारी के “लाड़ली बहनों को बोरे में भर देंगे” जैसे बयान इसका उदाहरण हैं।
वहीं भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है।
श्रीमती पटेरिया ने बताया कि जीतू पटवारी ने हाल ही में कहा कि –
“मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं और राज्य को यह तमगा मिला है।
” यह बयान प्रदेश की महिलाओं का अपमान है। इस अपमान का बदला मातृशक्ति अवश्य लेगी और बची कांग्रेस को समाप्त करेगी
यह भी पढ़े :- जीतू पटवारी ने कहा प्रदेश की महिलाएं शराबी, बयान से भड़की भाजपा
उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को देवी स्वरूपा माना जाता है, ऐसे में इस तरह के बयान निंदनीय हैं। कांग्रेस की महिलाओं के प्रति जो मानसिकता है,
यदि वह नहीं बदली तो आक्रोशित मातृशक्ति बची-खुची कांग्रेस को समाप्त कर देगी।

कार्यक्रम में जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि यह बयान बेहद निंदनीय है।
भाजपा सरकार बहनों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस नेता उनका अपमान कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष को ऐसे बयान देने की शिक्षा क्यों दे रहे हैं।
मातृशक्ति की बड़ी उपस्थिती रही
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्री श्रीमती गोमती ठाकुर, श्रीमती इमरता साहू, श्रीमती किरण वाहने, सुश्री रानी बघेल,
श्रीमती एकता चौरसिया, श्रीमती आराधना चरसिया, श्रीमती रानी गुर्जर,
श्रीमती अनुसईया पटवा, नीलिमा जंघेला, एकता साहू, निशा नाग,
अनीता राठौर, नीतू दुबे, वंदना बैस, रूकमणी सनोडिया ज्योति राजपूत,
भारती रजक सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह भी पढ़े :- आधी आबादी का अपमान कांग्रेस को भारी पड़ेगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भाजपा के यह नेता रहे उपस्थित
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञान चंद सनोडिया, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी,
संतोष नगपुरे, सेजू मिश्रा, नगर मंडल दक्षिण के अध्यक्ष अभिषेक दुबे, नगर मंडल उत्तर के अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, पार्षद राजेश राजू यादव, विजय गोलू मिश्रा, संजय सोनी,
शुभम राजपूत, गोपाल पवमे, भूनेश कुल्हाड़े, मुनिया टांक, बादल बेन, मयूर दुबे,रिषभ चौरसिया,चंदू बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



