शराबी कहकर बहनों का अपमान -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
“शराबी कहकर बहनों का अपमान, कांग्रेस बेनकाब” - हेमंत खण्डेलवाल
Bhopal, 26 August 2025
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के “महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं” वाले बयान पर भाजपा में जबरदस्त आक्रोश है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने इसे बहनों का घोर अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
यह भी पढ़े :- “महिलाओं को शराबी कहने पर बवाल – पटवारी के बयान से भड़की भाजपा”
डॉ. मोहन यादव का बयान
“जीतू पटवारी ने लाड़ली बहनों को शराबी कहकर आधी आबादी का अपमान किया है। हरतालिका तीज जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को अपमानित करना संस्कृति पर सीधा प्रहार है। भाजपा और प्रदेश सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस नेताओं की मानसिकता ही महिला विरोधी हो चुकी है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण दे रही है।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है। कांग्रेस को बहनों से माफी मांगनी चाहिए।”
हेमंत खण्डेलवाल का हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा –
“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बहनों को सम्मान और सशक्तिकरण मिल रहा है, इसीलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है।जीतू पटवारी का बयान बेहद निंदनीय है। आज जब बहनें तीज पर निर्जला उपवास रखकर आराधना कर रही हैं, उस समय कांग्रेस उन्हें शराबी बताकर उनका अपमान कर रही है। यह कांग्रेस की संस्कृति बन चुकी है।”
उन्होंने सवाल उठाया – “क्या राहुल गांधी के इशारे पर पटवारी बहनों का अपमान कर रहे हैं?




One Comment