मध्यप्रदेशसिवनी

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज व पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में मंत्री इंदर सिंह परमार का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

Seoni December 24, 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार ने बुधवार को सिवनी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शैक्षणिक, भौतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 भारत माता व महात्मा गांधी को नमन

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज निरीक्षण की शुरुआत मंत्री श्री परमार ने कॉलेज परिसर में स्थापित भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।

मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा कॉलेज सिवनी का निरीक्षण
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस व पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में मंत्री परमार का निरीक्षण

 कक्षाओं का निरीक्षण, विद्यार्थियों से सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री परमार ने कॉलेज में संचालित प्रत्येक कक्षा का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से उनके ग्राम, कॉलेज आने-जाने के साधनों एवं दूरी की जानकारी लेते हुए कॉलेज प्राचार्य को 15 किलोमीटर की परिधि तक विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कम उपस्थिति पर नाराजगी, नियमित उपस्थिति के निर्देश

मंत्री श्री परमार ने दर्ज संख्या की तुलना में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा शैक्षणिक वातावरण को और अधिक अनुशासित बनाया जाए।
साथ ही कॉलेज परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

लाइब्रेरी निरीक्षण, पुस्तकों के समुचित उपयोग पर बल

मंत्री श्री परमार ने कॉलेज की लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध पुस्तकों की व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकों का समुचित वितरण एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए,

जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन में वास्तविक लाभ मिल सके।

 पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण, लैब व सुविधाओं की समीक्षा

इसके पश्चात मंत्री श्री परमार ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं एवं ट्रेडवार प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 पेयजल गुणवत्ता व स्वच्छता पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कॉलेज परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कॉलेज में आने वाले पेयजल की समय-समय पर गुणवत्ता जांच कराने तथा पानी की टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

 लैब व संसाधनों के उन्नयन हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

मंत्री श्री परमार ने कॉलेज की लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए इनके उन्नयन हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय,

प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर,

एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित संबंधित अधिकारी,

कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B2%C2%B2%C2%B4%C3%8E%C2%B3%C2%B2%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=12/24/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button