सिवनीहेल्थ

कारगिल विजय दिवस पर देश के नाम रक्तदान (blood donation)

मातृशक्ति संगठन ने 41 यूनिट रक्तदान किया

कारगिल विजय दिवस पर देश के नाम रक्तदान (blood donation) - Seoni News

सिवनी यशो:- जहां पूरे देश मे कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 25 वीं वर्षगांठ पर देश भर में विविध आयोजन किये जा रहे हैं वहीँ देश भक्ति से ओतप्रोत संगठन ने भी पूरे उत्साह के साथ हाँथो में तिरंगा लेकर रक्तदान किया इस शिविर में मातृ शक्तियों सहित युवाओं एवं अनेक गणमान्य बंधुओं ने हिस्सा लिया। संगठन का मानना है कि हमारे रक्त की कुछ बूंदों से यदि किसी की जिंदगी बच जाती है तो इससे बड़ा पुण्य कार्य और क्या होगा ? इस शिविर के बीच में अस्पताल से रक्त के जरूरत मंद भी आये और रक्त की मांग की जिसे संगठन ने तत्काल पूरा किया। हॉस्पिटल प्रशासन को जरूरत मदों के लिए संगठन द्वारा किया गया ये किंचित सहयोग है।
संगठन सिविल सर्जन डॉ विनोद नावकर एवं समस्त हॉस्पिटल टीम को धन्यवाद देता है जिन्होंने इस रक्तदान शिविर में हमारा सहयोग किया। इस रक्त अर्पण शिविर में अनेक उल्लेखनीय बातें जुड़ी हैं । रक्त दाताओं
ने देश भक्ति की गीत गाते हुए अपना रक्त भेंट किया एवं स्वयं को गर्वित महसूस किया वहीं सरहद से वीडियो कॉलिंग पर कई फौजी भी इस रक्तदान शिविर में जुड़े और संगठन को धन्यवाद प्रेषित किया।

कारगिल विजय दिवस पर देश के नाम रक्तदान (blood donation) - Seoni News
मातृशक्ति संगठन के लिए हर्ष का क्षण था संगठन की ग्रामीण शाखाओं ने पूरे उत्साह से रक्तदान किया । मातृशक्ति संगठन का गाँव गाँव में देश भक्ति भावना जगाने का स्वप्न पूरा हुआ
सभी रक्त दाताओं का तिलक वंदन कर तिरँगे भेंट किया गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button