धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
ब्राह्मण समाज ने सामूहिक आंवला नवमी पर्व मनाया
सिवनी -10 नवंबर 2024
सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज, महिला शाखा के तत्वाधान में ,प्रतिवर्ष अनुसार आंवला नवमी (Amla Navami) अक्षय नवमी पर्व मनाया गया । जिला ब्राह्मण समाज सामाजिक भवन परिसर नंदीकेश्वर धाम ,बरघाट रोड सिवनी में- *धर्म सम्राट जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज (Dharma Samrat Jagatguru Shankaracharya Brahmalin Swami Swaroopanand Saraswati Ji Maharaj) के शुभ हस्ते प्रतिष्ठित, श्रीमाता राजराजेश्वरी एवं श्रीपरशुराम मंदिर प्रांगण में, आंवला वृक्ष की विधि विधान से सामूहिक पूजन अर्चन आरती के पश्चात भगवान विष्णु को भोग लगाया गया।
मान्यता है कि द्वापर युग के प्रारंभ में लक्ष्मी जी ने आंवल के अमृतमय वृक्ष में भगवान विष्णु एवं भगवान शिव (Lord Vishnu and Lord Shiva) का निवास जानकर पूजन अर्चन किया तथा उन्हें भोग लगाया था। और इसी वृक्ष के तले भोजन प्रसादी ग्रहण किया था। प्रकृति उपासक वैदिक सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन आंवला पेड़ तले अमृत वर्षा होती है। इस वृक्ष के तले भोजन पकाने और ग्रहण करने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के परिपालन में आज ब्राह्मण समाज के( फोटो चित्र में दृष्टतव्य) श्रद्धालु नर-नारी सपरिवार बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी उपस्थित परिवारों ने अपनी भोजन प्रसादी स्वादिष्ट व्यंजनों का परस्पर आदान प्रदान कर अक्षय पुण्य लाभ अर्जित किया ।
ब्रह्मण भाव *सर्वे भवन्तु सुखिन: के अनुरूप, जिला ब्राह्मण समाज द्वारा पृथ्वी के समस्त जड़ और चेतन के कल्याण की मंगल कामना की गई है।




