मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
पूर्व त्रि विभागीय मंत्री स्वर्गीय ठा.हरवंश सिंह की जयंती पर मरीजों को फल वितरित किए
छपारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा
छपारा यशो:- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (City Community Health Center) में 11 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस (State Congress) के कद्दावर नेता स्वर्गीय हरवंश सिंह ठाकुर (Late Harvansh Singh Thakur) की जयंती पर नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित निज प्रतिष्ठान में स्वर्गीय दादा हरवंश सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
उपस्थित वरिष्ठ जनों द्वारा ठाकुर साहब के जीवन काल के दिनों को याद करते हुए सभी अपने उद्बोधन में भावुक हो हुए श्रृद्धांजलि अर्पित कर के कुछ समय बाद सभी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो बजे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल एवं बिस्किट्स वितरित कर भर्ती मरीजों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई ।
उक्त अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयकेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गुलाब साहु, सूरजलाल बंजारा,भरत जैन, नितिन जैन, रमेश चौहान, उमाशंकर सिंह ठाकुर, गजेन्द्र सिंह चौहान, संजय बैस, संजीव सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




