WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

राष्ट्र्रीय शिक्षा नीति पर हुआ मंथन

 भारतीय ज्ञान परंपरा पर पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित हुई कार्यशाला

  छिंदवाड़ा यशो:- राष्ट्र्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तरीय एक दिवसीय भारतीय ज्ञान परंपरा कार्यशाला का आयोजन  पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया सांसद बंटी विवेक साहू ने विश्वविद्यालय स्तर की कार्यशाला का उद्घाटन किया उज्जैन विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलगुरु सहित उच्च शिक्षा भोपाल से डॉ. धीरेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में हुई कार्यशाला में चार जिलों के 250 शिक्षाविद् राष्ट्र्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत, भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन किया। 
राष्ट्र्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत इस कार्यशाला में 21 विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा को समाहित करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा को कार्यशाला आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था। एक दिवसीय कार्यशाला में छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुरना जिलों के प्राचार्य, विषय विशेषज्ञ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी सहित मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी के पुस्तक लेखक और कंटेंट क्रिएटर शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू तथा समारोह की विशिष्ट अतिथि कुलगुरु डॉ. लीला भलावी कलेक्टर छिंदवाड़ा सहित विद्वानों की मौजूदगी में संपन्न हआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!