क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

निगम राजस्व अमला के साथ भवन स्वामी ने की अभद्रता, पुलिस से हुई शिकायत 

 छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के आदेश पर निगम का राजस्व अमला शहर में संपत्ति कर, जलकर एवं दुकान किराया प्रीमियम की वसूली का अभियान चला रहा है। निगमायुक्त के निर्देश पर अवकाश दिवस शनिवार में भी वसूली अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 45 में भवन स्वामी राजेंद्र तिमोथी निवासी परासिया रोड, तहसील एवं जिला छिंदवाड़ा से निगम अमले ने डिमांड नोटिस तामिल करने संपर्क किया गया परन्तु श्री तिमोथी ने डिमांड नोटिस लेने से इनकार किया गया। 
इसके उपरांत दल द्वारा डिमांड नोटिस को चस्पा करने की कार्यवाही की गई। इस पर भवन स्वामी ने दल के साथ गाली गलौच करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इसके उपरांत निगम के दल के साथ झूमा झपटी भी की गई। दल का नेतृत्व नगर निगम के वित्त उपायुक्त कमलेश निरगुडकर के द्वारा किया जा रहा था।घटना के बाद शिकायत के लिए राजस्व दल देहात थाना पहुंचा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button