छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में 198 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर

तेज आवाज से दहशत फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सार्वजनिक रूप से किया नष्ट

छिंदवाड़ा यशो:- यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ छिंदवाड़ा पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए बुधवार को 198 मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से कुचलकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया। यह कार्रवाई शहर के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने की गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार, पिछले छह महीनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेज आवाज वाले और अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए साइलेंसर जब्त किए गए थे। ऐसे साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आम नागरिकों, बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों के लिए भी गंभीर परेशानी का कारण बनते हैं।

इस कार्रवाई के दौरान सीएसपी अजय राणा, यातायात निरीक्षक राकेश तिवारी सहित जिले के विभिन्न थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल दंडात्मक नहीं बल्कि चेतावनी स्वरूप भी है।
पुलिस ने दो टूक शब्दों में कहा है कि-
भविष्य में भी मॉडिफाइड साइलेंसर, स्टंटबाजी और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button