मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाहेल्थ

पाम ऑयल के बढ़ते उपयोग पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जताई चिंता

संसदीय समिति की बैठक में कहा- स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव, निगरानी और जांच हो सख्त

पाम ऑयल पर बंटी विवेक साहू ने जताई चिंता,संसदीय समिति की बैठक

Chhindwara 16 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:-उपभोक्ता मामले, खाद एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी संसदीय समिति की बैठक में सांसद विवेक बंटी साहू ने पाम ऑयल के बढ़ते उपयोग और उससे स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पाम ऑयल के अत्यधिक उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए इसके उत्पादन और उपयोग पर प्रभावी निगरानी आवश्यक है।

संसद भवन नई दिल्ली में समिति की अध्यक्ष कनीमोझी करुणानिधि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए कहा कि देशभर में पाम ऑयल का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। कम लागत और लंबे समय तक सुरक्षित रहने के कारण खाद्य उत्पादों में इसका व्यापक उपयोग किया जा रहा है।

पाम ऑयल बनाने वाली कंपनियों की हो निगरानी

बैठक के दौरान सांसद साहू ने सुझाव दिया कि पाम ऑयल का उपयोग करने वाली कंपनियों की नियमित निगरानी की जाए तथा खाद्य उत्पादों में इसकी मात्रा की जांच कर मानक निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक होने पर संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े :-अधिकारियों पर आदिवासी की करोड़ों की जमीन 6 लाख में हड़पने के आरोप

हृदय रोगों का बढ़ सकता है खतरा

सांसद विवेक बंटी साहू ने समिति के समक्ष कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार पाम ऑयल का अत्यधिक सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित में इसके उपयोग और गुणवत्ता की सतत निगरानी जरूरी है।

यह भी पढ़े :- 30 करोड़ की सौगात: सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की 11 सड़कों को मिली मंजूरी

उन्होंने कहा कि संसदीय समिति द्वारा पूर्व में दिए गए कई सुझावों को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर देशभर में लागू किया है। उम्मीद है कि पाम ऑयल के संबंध में दिए गए सुझावों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।

https://lnmpnyas.org/scholarship

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button