छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

बीएसएनएल एवं सिंचाई हेतु बिजली का मामला उठाया डॉ. बिसेन ने

सिवनी यशो:- वर्तमान समय डिजीटल का है, अधिकांश कार्य ऑनलाईन ही संपन्न हो रहे है, बीएसएनएल का नेटवर्क देश के सुदूर ग्रामों तक फैला हुआ है। बीएसएनएल अभी तक 2 जी से आगे नहीं बढ़ पाया है जबकि अन्य मोबाइल कंपनियां 4 जी और 5 जी तक पहुंच गई है। संसदीय क्षेत्र बालाघाट अंतर्गत बीएसएनएल का नेटवर्क की कनेक्टिविटी काफी कमजोर होने से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों एवं शासकीय कार्यालयों के कार्यों के संपादन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह किसानों को सिंचाई हेतु जो बिजली की आपूर्ति की जा रही है, उस व्यवस्था में सुधार की अत्यंत आवश्यकता है।
उक्ताशय के दोनों मामलें बालाघाट सिवनी सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन द्वारा गत दिवस लोकसभा के शीतकालीन सत्र में आसंदी के समक्ष रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में चाहे पढ़ाई लिखाई हो या किसानी कार्य, शासकीय कार्य, व्यवसायिक कार्य और बैंकिंग कार्य, यहां तक की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कार्य हो सभी ऑनलाइन होते है।देश में बीएसएनएल का ही नेटवर्क ऐसा है जो सुदूर अंचलों तक अपनी सेवाऐं दे रहा है। अन्य स्पर्धी कंपनियां 4 जी, 5 जी तक पहुंच गई है किंतु बीएसएनएल अभी 2 जी पर ही अटका हुआ है, जिसके कारण इसके उपयोगकर्ता नेटवर्क की परेशानी को लेकर परेशान रहते है। संसदीय क्षेत्र बालाघाट अंतर्गत आने वाले बालाघाट एवं सिवनी जिले के सुदूर अंचल मेंबीएसएनएल का नेटवर्क अत्याधिक कमजोर होने से आम लोगों को संबंधित ऑनलाइन के कार्यों के संपादन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो बड़ी विषम परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है। डॉ. बिसेन ने आसंदी से आग्रह किया किविभागीय मंत्री इस संबंध में संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें ताकि आमजनों को राहत मिल सके और सरकार का उपक्रम भी अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाऐं दे सके।
सांसद के निज सचिव सतीश ठाकरे ने बताया है कि डॉ. बिसेन ने नियम 377 के अधीन किसानों को सिंचाई हेतु बिजली आपूर्ति की विसंगति का मामला सदन के सामने रखते हुए कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु दो पाली में 10 घंटे बिजली दी जा रही है। पहली पाली दिन में और दूसरी रात में बिजली आपूर्ति की जाती है, किंतु इस मौसम में रात की पाली में सिंचाई करना किसानों के लिए न केवल पीड़ा दायक है वरन जंगली जानवरों के कारण जान की जोखिम भी बनी रहती है।विगत कुछ सालों से बालाघाट संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सिवनी जिले में कई लोग जंगली जानवर का शिकार हो चुके है। किसानों के समक्ष वोल्टेज भी एक समस्या है, जिससे खेतों में सिंचाई का कार्य भी बाधित होते रहता है और इसका विपरीत प्रभाव उनकी फसल उत्पादन पर पड़ता है। डॉ. बिसेन ने संबंधित विभागीय मंत्री से आग्रह किया कि किसानों के हित में कम से कम बिजली आपूर्ति निर्वाध रूप से 18 घंटे दी जाये साथ में ऐसी व्यवस्था हो कि आपूर्ति की अधिकांश व्यवस्था दिन में ही की जाये। संसद के शीतकालीन सत्र में सांसद डॉ. बिसेन द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाय) अंतर्गत बालाघाट संसदीय क्षेत्र में चयन किये गये गांवों की जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री से मांगी गई जिसके एवज में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ए.नारायण स्वामी द्वारा बालाघाट एवं सिवनी जिले के चयनित गांवों का ब्यौरा लिखित में दिया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!