Wed, 21 Oct 2026 | 05:08:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

स्वदेशी वस्तुएं हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 31, 2025 10:23 am / Post views : 522

स्वदेशी वस्तुएं हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री
शेयर करें:

भोपाल, 30 अगस्त 2025 भोपाल :-मुख्यमंत्री एवं जनअभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, धरोहर और मान-सम्मान का प्रतीक हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया "वोकल फॉर लोकल" अभियान इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

<(no titl

 

जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के बीच हुआ एमओयू

कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित इस राज्य स्तरीय संगोष्ठी में जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के बीच स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वदेशी अभियान के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन भी किया।

स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी भाव ही सच्ची राष्ट्रसेवा का सहज मार्ग है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि -

वे अपने जीवन में देशी उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विश्व स्तर पर भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ रही है।

पर्यटन, एमएसएमई और रोजगार सृजन पर भी बोले मुख्यमंत्री

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक और वन पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

एमएसएमई और खनन क्षेत्र में संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं।

रोजगारपरक उद्योग लगाने वाले निवेशकों को भूमि, बिजली, पानी और प्रति श्रमिक ₹5,000 प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

आगामी 25 सितम्बर से मनाया जाएगा ‘स्वदेशी जागरण सप्ताह’

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने घोषणा की कि -

25 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वदेशी जागरण सप्ताह’ मनाया जाएगा।

परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों से लाखों लोगों को जोड़ा है।

इस बार मिट्टी के गणेश की स्थापना को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

संगोष्ठी में स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी  सुधीर दाते,

अखिल भारतीय संगठक  कश्मीरी लाल,

राष्ट्रीय संयोजक  आर. सुंदरम,

जन अभियान परिषद के कार्यपालिक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ सहित अनेक विद्वजन उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष