छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

आपातकाल सिर्फ सत्ता की हताशा थी, न कि सुरक्षा की ज़रूरत – हेमंत खंडेलवाल

भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस पर छिंदवाड़ा में प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन,

Chhindwara 25 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- देश में लोकतंत्र को कुचलने वाले आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा द्वारा “संविधान हत्या दिवस” के रूप में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें आपातकाल की भयावहता पर केंद्रित प्रदर्शनी, संगोष्ठी और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में बैतूल

“आपातकाल की 50वीं बरसी” पर छिंदवाड़ा
लोकतंत्र सेनारी राजेन्द्र राय का जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया एवं आपातकाल की याद ताजा किया गया।

विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-<डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित : एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सूत्रधार को नमन/p>

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा:
प्रेस की आज़ादी, मौलिक अधिकार, और लोकतांत्रिक संस्थाएं — सब कुछ कुचल दिया गया था

आपातकाल प्रदर्शनी: इतिहास की जीवित दस्तावेज़ी प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत आपातकाल पर आधारित चित्र प्रदर्शनी से हुई, जिसमें 1975 में हुई घटनाओं — प्रेस सेंसरशिप, नेताओं की गिरफ्तारी, मानवाधिकारों के हनन आदि की दृश्य झलकियाँ प्रदर्शित की गईं।

मुख्य वक्ता हेमंत खंडेलवाल का प्रहार

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा:

“25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चुनाव रद्द होने की हताशा में आपातकाल थोपा। यह न तो युद्ध की स्थिति थी, न आतंरिक विद्रोह — यह सिर्फ सत्ता की लालसा थी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तब संविधान, न्यायपालिका और प्रेस को रौंदकर यह साबित कर दिया था कि सत्ता के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।

“आज भी कांग्रेस की मानसिकता वही है — सिर्फ तरीके बदले हैं, इरादे नहीं।”

शेषराव यादव बोले: “जनता ने लड़ी थी दूसरी स्वतंत्रता संग्राम”

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा:

“आपातकाल लोकतंत्र का दमन था। तब भारत की जनता ने एक और स्वतंत्रता संग्राम लड़ा — बिना बंदूक, बिना बारूद — केवल लोकतंत्र की आस्था के बल पर।”

यह भी पढ़े :-आपातकाल के 50 वर्ष: लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला | विशेष लेख – हितानंद शर्मा

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान

लोकतंत्र प्रहरी विजय पांडे के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
राजेन्द्र राय, अजय औरंगाबादकर, अशोक पोफली, मधुकर राव पोफली, ईश्वरी प्रसाद चौरसिया, कृष्णा बरैया, मोहन रोड़े, विनोद आठले, चिवल यादव जैसे सेनानी उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता: “162 लोग जेल भेजे गए थे छिंदवाड़ा से”

पत्रकारों से चर्चा करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा:

“छिंदवाड़ा में आपातकाल के दौरान 162 लोगों को रातों-रात जेल भेजा गया था — जो कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक था। यह दिखाता है कि यह क्षेत्र हमेशा लोकतंत्र के लिए जूझता रहा है।”

प्रदेश अध्यक्ष की अटकलों पर बोले खंडेलवाल

"आपातकाल कोई सुरक्षा की ज़रूरत नहीं, सत्ता की हताशा थी
संगठन मुझे जिम्मेदारी देगा, तो मैं पूरी निष्ठा से निभाऊँगा।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा:

“यह पार्टी का मामला है। यदि संगठन मुझे जिम्मेदारी देगा, तो मैं पूरी निष्ठा से निभाऊँगा।”

बैतूल के विधायक हेमंत खण्डेलवाल से यह पूछे जाने पर की आपका नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए जोर शोर से चल रहा है किन्तु अभी तक घोषणा नहीं हुई है। इस प्रश्र को टालते हुए उन्होने कहा कि यह पार्टी का मामला है। हाईकमान फैसला करेगा। उनके पूछा गया कि पार्टी आपको प्रदेश अध्यक्ष पद की जवाबदारी सौंपेगी तो क्या वे उसे स्वीकार करेंगे उन्होने कहा कि वे पार्टी का निर्णय स्वीकार करेंगे और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी जाती है उसे वह जिम्मेदारी के साथ निर्वाह करता है।

मंच संचालन एवं उपस्थिति

कार्यक्रम में विजय पांडे ने मंच संचालन किया, अजय सक्सेना ने व्यवस्था संभाली और मंच पर पूर्व विधायक रमेश दुबे, शेषराव यादव, विजय पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!