भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 — सिवनी जिले के कुरई में शुरू हुआ प्रशिक्षण
71 ग्रामों में होगा मकानसूचीकरण व मकानों की गणना का पूर्व परीक्षण, 101 प्रगणक और पर्यवेक्षक कर रहे डिजिटल प्रशिक्षण
Seoni 08 November 2025
सिवनी यशो:- भारतवर्ष में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी। इसके प्रथम चरण मकानसूचीकरण व मकानों की गणना के पूर्व परीक्षण हेतु जिला सिवनी की तहसील कुरई के चयनित 71 ग्रामों में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

इस कार्य में संलग्न 101 प्रगणक व पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 05 से 07 नवम्बर 2025 तक जनपद पंचायत कार्यालय, कुरई में तीन बैचों में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश, भोपाल से पधारे
-
डॉ. विजय कुमार, उप महारजिस्ट्रार,
-
डॉ. शिवांशु कुमार, सहायक निदेशक,
-
सूरज बडगे, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-I,
के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक प्रिंस राठौर, मनोज कनाडे, सुश्री ओजस्विनी, सुश्री शालिनी वर्मा, संजय सोनी, भानुप्रताप सिंह (सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-II) एवं सोमदीप, वरिष्ठ मानचित्रकार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना में प्रयुक्त अवधारणाओं एवं
परिभाषाओं पर प्रकाश डालते हुए भवन एवं परिवार संबंधी प्रश्नों की जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स के उपयोग और डेटा प्रविष्टि के प्रायोगिक चरणों (प्रैक्टिकल डेमो) के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
मकानसूचीकरण व मकानों की गणना का फील्ड कार्य 10 से 30 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा।
इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर भवनों की डिजिटल ऐप पर जियो टैगिंग करेंगे तथा
भवन व परिवार से संबंधित प्रश्नों की प्रविष्टि डिजिटल माध्यम से करेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत,
एसडीओ (राजस्व) प्रशांत उइके,
तहसीलदार सतीश चौधरी की उपस्थिति रही।



