WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

कलेक्ट्रेट रोड से सत्कार तिराहा तक हटाया अतिक्रमण

Chhindwara Footpath Encroachment पर नगर निगम का अभियान

Chhindwara Footpath Encroachment के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाते हुए स्टैंड बोर्ड, कुर्सियां और अन्य सामान जब्त किए गए।

Chhindwara 12 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा शहर में फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने (Chhindwara Footpath Encroachment) के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट रोड से सत्कार तिराहा तक तथा परासिया रोड स्थित सत्कार तिराहे से सर्किट हाउस तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर रखे स्टैंड बोर्ड, कुर्सियां और अन्य सामान जब्त किए गए।

प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भी निरीक्षण

नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान फव्वारा चौक, टाउन हॉल के पास और पोस्ट ऑफिस के आसपास भी निरीक्षण किया। इस दौरान फुटपाथों पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित सामान जब्त किया गया।

Chhindwara Footpath Encroachment, दुकानदारों को दी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे फुटपाथ पर सामान न रखें और अपने व्यवसाय को व्यवस्थित तरीके से संचालित करें। अधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में फिर से अतिक्रमण पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.saahassamachar.in/pwd-to-build-3-new-roads-in-mp-bulldozers-to-remove-50-encroachments

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!