क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

छिंदवाड़ा कफ सिरप प्रकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का दिया निर्देश

मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए औषधि निरीक्षकों और ड्रग कंट्रोलर को किया निलंबित एवं स्थानांतरित

Chhindwara 06 October 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कफ सिरप के सेवन से हुई मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु की घटना के बाद अत्यंत संवेदनशील कदम उठाया। उन्होंने पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रम निरस्त कर सोमवार को परासिया पहुंचकर मृत बच्चों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर गहन दुख व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया। उनकी भावपूर्ण मौजूदगी ने परिजनों को आत्मीय संबल दिया।

परासिया क्षेत्र की नगर परिषद न्यूटन पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मासूम को खोने वाले खान परिवार और ग्राम बेलगांव के डेहरिया परिवार से मुलाकात की।

“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परासिया में शोक संतप्त परिवार से मिलते हुए”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परासिया में कफ सिरप हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

इसके बाद परासिया मुख्यालय जाकर खान परिवार,

ग्राम दीघावानी के यदुवंशी परिवार और

उमरेठ के सोनी परिवार से भेंट की।

उन्होंने ग्राम बड़कुही,

ग्राम सेठिया और ग्राम इकलेहरा जाकर ठाकरे, पिपरे और उईके परिवारों से मिलकर उनके दुःख में भागीदारी जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“यह सिर्फ आपकी नहीं, मेरी और हम सबकी पीड़ा है। आपके बच्चों का दुख मेरा भी है। वेदना की इस घड़ी में मैं और पूरी सरकार आपके साथ है। सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।”

न्यूटन में खान परिवार की पीड़ित माता आफरीन ने 5 वर्षीय पुत्र की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री को देखकर आंसू बहाए।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि –

दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ है और प्रभावित बच्चों का उपचार ठीक प्रकार से हो, इसके लिए प्रशासनिक टीम भी तैनात की गई है।

उच्चस्तरीय जांच:

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच जारी है।

इसके तहत तमिलनाडु की संबंधित फैक्ट्री की दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

तीन अधिकारियों –

उप औषधि नियंत्रक एवं नियंत्रण प्राधिकारी औषधि प्रशासन भोपाल शोभित कोष्टा,औषधि निरीक्षक जबलपुर शरद जैन और औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा गौरव शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। फूड एंड ड्रग कंट्रोलर को भी स्थानांतरित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि-

डॉक्टर और जिस मेडिकल स्टोर से यह दवा बेची गई थी,

उस पर भी कठोर कार्यवाही की गई है।

इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद  विवेक बंटी साहू,

अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह एवं

 शेषराव यादव भी उपस्थित थे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!