Chhindwara 28 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने परासिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.75 लीटर अंग्रेज़ी शराब जब्त की,
जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया जितेंद्र सिंह जाट के नेतृत्व में
थाना प्रभारी भुवन देशमुख और उनकी टीम ने देर रात छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें :– गुलाबी गैंग ने शराब ठेकेदार की निकाली शव यात्रा, मुख्यमंत्री को शराब बंदी करने दी चेतावनी
बाथरूम में छिपाई गई शराब
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 14 कुम्हारी मोहल्ला निवासी महताब डेहरिया के मकान में भारी मात्रा में शराब रखी गई है।
दबिश देने पर मकान के बाथरूम में ताला बंद मिला, जिसका एक हिस्सा टूटा हुआ था। अंदर झांकने पर शराब की बोतलें दिखाई दीं।
पूछताछ में महताब ने बताया कि पड़ोसी आकाश यदुवंशी ने बिक्री के लिए यह शराब वहां छिपाकर रखी है।
पुलिस ने मौके से खुली बोतलें, पाव और कार्टन में भरी अंग्रेज़ी शराब जब्त की।
शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर आरोपियों के खिलाफ
धारा 34(2) आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
यह भी पढ़ें :- अपरधियों, अवैध गौ-परिवहन और चाकूबाज़ी पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
फरार वारंटी गिरफ्तार
इसी दौरान थाना परासिया पुलिस ने दो वर्ष से फरार 1000 रुपये के ईनामी वारंटी को भी गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी रामनाथ कहार (29), निवासी ग्राम भाजीपानी है,
जिसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, परासिया न्यायालय द्वारा जुआ एक्ट के तहत स्थायी वारंट जारी था।



