क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

धान भुगतान के बदले रिश्वत: लोकायुक्त ने उड़ेपानी समिति प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा

1800 की मांग, 1500 लेते ही सिवनी में दबोचा गया आरोपी

Seoni 15 January  2026
सिवनी यशो:- जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग की उड़ेपानी सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी प्रभारी हसीब कुरैशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोमा टोला निवासी दुर्गेश चंद्रवंशी ने उड़ेपानी समिति में धान का विक्रय किया था। धान की बिक्री के बाद भुगतान जारी करने के एवज में आरोपी प्रभारी द्वारा 1800 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। लगातार दबाव से परेशान होकर किसान ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सिवनी शहर में जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने 1500 की रिश्वत राशि ली, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। लोकायुक्त द्वारा मामले की आगे की विस्तृत जांच की जा रही है।

https://navrashtramedia.com/mp-news-lokayuktas-big-action-in-seoni/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!