छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता, सम्मान केवल शिक्षक दिवस तक सीमित न रहे: ओकटे

कांग्रेस ने देश में मजबूत शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी, आज भी कायम है उसका आधार

छिंदवाड़ा में शिक्षक सम्मान समारोह, विश्वनाथ ओकटे बोले- शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता

कमलनाथ और नकुलनाथ की ओर से शिक्षकों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Chhindwara 05 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
 देश में मजबूत शिक्षा एवं शिक्षण व्यवस्था की नींव सर्वप्रथम कांग्रेस ने रखी थी, जिसका आधार आज भी कायम है। पहले शिक्षकों की मुख्य जिम्मेदारी विद्यार्थियों को शिक्षा देना होती थी, लेकिन वर्तमान समय में शिक्षकों के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। अपनी योग्यता साबित करने के साथ ही शिक्षकों पर विभिन्न प्रकार के गैर-शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारियां भी डाली जा रही हैं। कांग्रेस ऐसी व्यवस्था और नीतियों की हमेशा निंदा करती रही है।

यह बात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के दूसरे राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ हुई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ओकटे ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षकों की भूमिका को लेकर जो विचार व्यक्त किए थे, वे आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान केवल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नहीं, बल्कि वर्षभर होना चाहिए।

उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर शिक्षकों के प्रति उचित व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न मंचों पर शिक्षकों के सम्मान का दिखावा किया जाता है, जबकि दूसरी ओर शिक्षकों पर अनेक प्रकार के दबाव और अतिरिक्त जिम्मेदारियां डाली जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थितियों को शिक्षकों का सम्मान कैसे माना जा सकता है।

शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक डी.एल. वाडिवा, अघ्घनशाह उइके, वीडी भारती सहित अन्य शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

कमलनाथ की विधायक निधि से खापा मिट्ठे को मिला कलामंच

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की ओर से बताया गया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं छिंदवाड़ा के विकास पुरुष कहे जाने वाले कमलनाथ ने विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार इस राशि से क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय जनता को सीधे लाभ मिलेगा।

इसी क्रम में स्थानीय वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे क्षेत्र के लिए एक और विकास सौगात बताते हुए कहा कि विधायक निधि से होने वाले कार्यों से स्थानीय स्तर पर जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े :-

बंडोल डकैती का 24 घंटे में खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर हमले की छपारा नगर पत्रकार संघ ने की निंदा

शालाओं में ब्लैक बोर्ड की जगह अब स्मार्ट बोर्ड ने ले ली

केक खाने से आठ बच्चों समेत शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर

https://www.pragyanam.school/blog/why-teachers-are-the-true-builders-of-a-better-society/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button