महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर हमले की छपारा नगर पत्रकार संघ ने की निंदा
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग
महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर हमला, छपारा पत्रकार संघ ने की निंदा
Seoni 05 September 2026
सिवनी / छपारा यशो:- महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शमीम खान के साथ हुई घटना की छपारा नगर पत्रकार संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ ने पुलिस एवं प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
पत्रकार संघ ने कहा कि घटना के पीछे कौन लोग हैं और इसे अंजाम देने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी सूक्ष्म, निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच की जाना आवश्यक है। पत्रकार के साथ हुई इस घटना को लेकर पत्रकार जगत में आक्रोश व्याप्त है।
संघ ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। सामाजिक सरोकार, दुर्घटनाओं, अपराध, जनसमस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज के लिए पत्रकारों को दिन-रात, धूप, गर्मी, बारिश तथा विपरीत परिस्थितियों में भी मौके पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों पर हमला या जानलेवा हमला करने का प्रयास स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए गंभीर और चिंताजनक विषय है।
छपारा नगर पत्रकार संघ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का दुस्साहस न हो।
संघ ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं में प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई होने से पत्रकारों में सुरक्षा का विश्वास कायम होगा और वे निर्भीक होकर अपने पत्रकारिता संबंधी दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
छपारा नगर पत्रकार संघ की ओर से
प्रदीप श्रीवास्तव, चंद्रशेखर श्रीवात्री, लक्ष्मण अहिरवार, हाशिम खान, सुधीर नागले, मुकेश सुफलभक्त, बिलाल अंसारी, अश्वनी मिश्रा, गोल्डी ठाकुर, निशांत राजपूत, गजेंद्र चौहान, रामभरोस साहू, प्रदीप जैन, आशीष अवधिया, मोनू साहू, महेश पाटर, रफीक खान, ग्लैंड राजपूत, अमित श्रीवास्तव सहित समस्त पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े :-
जन्माष्टमी पर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: पात्र बंदियों की सजा होगी एक माह कम
बाढ़ की स्थिति पर सीएम डॉ. यादव ने की समीक्षा, एक माह में 2783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू



